Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उत्तर प्रदेश : बुंदेलखंड में ऑर्गेनिक खेती को तरजीह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Mar 2018

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के किसानों की हालत हमेशा से ही बदहाल रही है, लेकिन अब इस बदहाली को दूर करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन की ओर से वहां के किसानों को ऑर्गेनिक खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस संगठन का दावा है कि उनके इस प्रयास का लाभ भी किसानों को मिल रहा है और अब वहां के खेतों में भी हरियाली दिखाई दे रही है, जिससे किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।गैर सरकारी संगठन 'सतत संपदा' की ओर से बुंदेलखंड के बांदा, ललितपुर, महोबा और झांसी जिले में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने और उसके फायदे के बारे में जानकारी दे रहा है। इन इलाकों में डेढ़ साल पहले ही खेती करने के नाम से ही किसान बिदक जाते थे, अब वहां के पलायन कर चुके लोग भी बुंदेलखंड वापस आ रहे हैं। संस्था की कोऑर्डिनेटर ज्योति अवस्थी ने बताया कि बुंदेलखंड के इन इलाकों में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग कर किसान ऑर्गेनिक खेती करने में जुटे हुए हैं। इसका फायदा किसानों और उपभक्ताओं को मिल रहा है। ज्योति के मुताबिक डेढ़ साल पहले एक दो किसानों के साथ मिलकर ही संस्था की तरफ से ऑर्गेनिक खेती कराई गई थी, लेकिन अब इस मुहिम में 200 से अधिक किसान शामिल हो चुके हैं। 

संस्था के मुताबिक, "आर्गेनिक खेती की मुहिम से जुड़ने के बाद किसानो को फसल उगाने की लागत से जहां 70 फीसदी तक की कमी आई है, वहीं आय में भी वृद्धि हुई है।"दरअसल, सतत संपदा से जुड़े कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रोत्साति करते हैं। ऑर्गेनिक खेती से पैदा होने वाली सब्जियां एवं फलों को बुंदेलखंड से सीधे नोएडा और गाजियाबाद भेजे जाने में भी यह समूह किसानों की मदद करता है। इससे किसानों को भी अपनी उपज का उचित लाभ मिल जाता है। ऑर्गेनिक खेती के बारे में ज्योति ने बताया कि रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों, खर पतवार की जगह कम्पोस्ट, हरी खाद, बैक्टिरिया कल्वर जैविक खाद जैसे बायो पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है और किसानों की लागत घटने के साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ती है। महोबा के किसान नरेश पटेल भी ऑर्गेनिक खेती से खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती से वाकई किसानों को फायदा हो रहा है। संस्थान की तरफ से किसानों की काफी मदद की जा रही है। किसान भी अपने खेतों में लहलहाती फसल और उपज का उचित मूल्य मिलने से काफी खुश हैं। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD