Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

बुंदेलखंड : पानी सहेज नादिया गांव हुआ खुशहाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) , 27 Feb 2018

बुंदेलखंड का जिक्र आते ही आंखों के सामने सूखा, पलायन, भुखमरी, खाली पड़ी बस्तियों की तस्वीर उभर आती है, मगर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के नादिया गांव के लोगों ने बारिश के पानी को क्या सहेजा, उनकी जिंदगी ही खुशहाल हो गई। यहां के खेत फसलों से लहलहा रहे हैं तो कुओं में पर्याप्त पानी है। यही कारण है कि इस गांव से गिनती के परिवारों ने काम की तलाश में पलायन किया है।जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बसा है नादिया गांव। इस गांव में पहुंचकर सूखे का अहसास ही नहीं होता है। यहां लोग मकान में काम कराते मिल जाते हैं तो खेतों में सिंचाई का दौर चल रहा होता है। इतना ही नहीं गांव के भीतर के अधिकांश हैंडपंप अभी भी पानी उगल रहे हैं। इसके चलते यहां के लोगों की जिंदगी आम दिनों जैसी चल रही है।गांव के उप सरपंच रूप सिंह यादव ने आईएएनएस को बताया, "पिछले सालों में इस गांव का हाल भी अन्य गांवों जैसा ही था, गर्मी में पानी का संकट गहराने लगता था। इस बार ऐसा नहीं है, क्योंकि गांव के लोगों में पानी के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागृति आई है। इसी का नतीजा है कि बारिश के पानी को बर्बाद नहीं होने दिया गया। कहीं कुएं रीचार्ज किए गए, तो कहीं हैंडपंपों को रीचार्ज किया गया।"यादव ने आगे बताया, "परमार्थ समाजसेवी संस्थान द्वारा चलाए गए जन जागृति अभियान के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। गांव के लोगों ने संस्थान के सहयोग से सूख पिट बनाए, कुओं और हैंडपंपों को रीचार्ज किया गया है। इसी के चलते अब भी कुओं में पानी है और हैंडपंप चल रहे हैं। गांव के लोग पानी के संकट से अभी तक दूर हैं।"सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत राणा ने बताया, "गांव के कुआं और हैंडपंप पुर्नभरण (रीचार्ज) को वास्तविक तौर पर जान सकें, इसके लिए पानी पंचायत बनाई। उसके बाद कुएं के करीब एक स्थान पर कूप रीचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण किया। उसे देखकर गांव वालों को लगा कि यह तकनीक कारगर है। लिहाजा अब तक गांव में 25 से अधिक स्थानों पर कूप रीचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जा चुके हैं। पानी की उपलब्धता के चलते गिनती के परिवार ही यहां से काम की तलाश में बाहर गए हैं।"लगभग 1500 की आबादी वाले इस गांव में लोगों ने अपने प्रयास से कई तलइयों (छोटे तालाब) का निर्माण कराया है। इस गांव में 100 से ज्यादा कुएं हैं। इसके अलावा 18 हैंडपंपों में से 16 चालू हालत में हैं। यही कारण है कि गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है।किसान नाथूराम कुशवाहा बताते हैं कि उन्हें अपनी खेती में पानी की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। पैदावार भी अच्छी है। बुंदेलखंड के दूसरे हिस्सों में चाहे जो हाल हो, उनके गांव के हाल ठीक हैं। कुओं, तालाबों, हैंडपंप में पानी है। फरवरी के माह में तो किसी तरह की दिक्कत नहीं है।सूखे बुंदेलखंड में नजीर बन गया है नादिया गांव। इस गांव को किसी सरकारी मदद या नेता के सहयोग से नहीं पानीदार बनाया गया, बल्कि गांव के लोगों में आई जागृति और बारिश के पानी को सहेजने की तकनीक के सहारे यह संभव हो सका है। कहते हैं कि अगर समाज जाग जाए तो हर समस्या का निदान संभव है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD