Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भगवा रंग को पूरे तिरंगे पर नहीं फैल जाना चाहिए : कमल हासन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Feb 2018

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने भाजपा और हिंदुत्ववादी ताकतों पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग का अपना स्थान है लेकिन इसे तिरंगे पर पूरी तरह से फैलना नहीं चाहिए। नवगठित राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा, "यहां तक कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में भी भगवा रंग है। लेकिन, मैं सिर्फ यह कहना चाह रहा हूं कि इस रंग को पूरे ध्वज पर नहीं फैलना चाहिए।तमिल साप्ताहिक पत्रिका आनंद विकातन में अपने नवीनतम कॉलम में कमल ने कहा कि वह तिरंगे में भगवा रंग की पट्टी का अपमान नहीं कर रहे हैं। भगवा रंग साहस और त्याग की महत्ता का प्रतीक है।स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले राष्ट्रीय नेताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे सभी एक दूसरे से अलग थे लेकिन समान लक्ष्य के लिए साथ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि इस पाठ को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सफलता के लिए किसी को भी हमारे संविधान को तैयार करने में भीमराव अंबेडकर और अलाडी कृष्णास्वामी अय्यर के योगदान को नहीं भूलना चाहिए।अपनी मुख्य राजनीतिक विचारधारा पर कमल हासन ने कहा कि वह किसी एक 'वाद' के संकीर्ण दायरे में बंधे नहीं रहना चाहते हैं।कमल ने कहा, "सभी 'वाद' सामाजिक सुधार के लिए हैं और यह भी नहीं कहा जा सकता कि सभी सफल हुए। इस पर सहमति नहीं जताई सकती कि दुनिया के एक कोने में लिखी गई किताब पूरी दुनिया के लिए उपयुक्त होगी।"कमल ने यह भी कहा वह यहां पास ही अपने साथी अभिनेता रजनीकांत से गुपचुप तरीके से मिले हैं और उन्हें अपनी पार्टी को आगे ले जाने की योजना के बारे में बताया है।कमल ने कहा कि हम दोनों अपने राजनीतिक करियर में गौरव को बनाए रखने और अब आम हो रही उग्र राजनीति में लिप्त नहीं होने के लिए सहमत हुए हैं।

 

Tags: Kamal Haasan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD