Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

नीतीश कुमार ने जापानी प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री से मुलाकात की, बिहार आने का न्योता दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 19 Feb 2018

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चार दिवसीय जापान यात्रा के लिए सोमवार को टोक्यो पहुंचे। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की। नीतीश ने इस क्रम में आबे को बिहार आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नीतीश ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पर्यटन, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हाईस्पीड रेल संपर्क, जिस पर बुद्घ सर्किट को जोड़ा जाना है, के संबंध में तकनीकी सहयोग की अपेक्षा जताई।दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री की आपसी यात्राओं से दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ी है।"उन्होंने कहा कि जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीके) के माध्यम से पटना को गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा को जोड़ने का काम चल रहा है, जिसे वैशाली तक बढ़ाने की आवश्यकता है। इससे इसकी प्रासंगिकता और बढ़ेगी तथा लोगों को सभी बौद्ध स्थलों की यात्रा करने में सुविधा होगी तथा दोनों देशों के बीच पर्यटन की संभावना को बल मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो का डीपीआर एवं नालंदा विश्वविद्यालय में जापान के सहयोग को लेकर उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ विस्तार से चर्चा होगी। आबे से मुलाकात के बाद नीतीश ने जापानी विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की और दोनों देशों के परस्पर संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बिहार से जापान के बीच सीधी विमान सेवा के संबंध में भी चर्चा हुई। नीतीश ने कहा कि इससे जापान के नारा और बिहार के आपसी संबंध और मजबूत होंगे एवं दोनों देशों के पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा,"बिहार में युवाओं की संख्या ज्यादा है और वे मेधावी और मेहनती हैं। बिहार में अगर औद्योगिक केंद्र बनता है तो काफी अच्छा होगा और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।" इस मौके पर जापानी निवेशकों को भी आकर्षित करने के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय हाईस्पीड रेलवे एसोसिएशन के अध्यक्ष मासाफुमी शुकुरी से भारतीय दूतावास में मुलाकात की। मासाफुमी शुकुरी के साथ मुख्यमंत्री की बौद्ध केन्द्रों को जोड़ते हुए पीस कॉरिडोर के रूप में हाईस्पीड रेलवे को बौद्ध केन्द्रों को जोड़ते हुए पीस कॉरिडोर के रूप में हाईस्पीड रेलवे को विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मासाफुमी शुकुरी को इस संबंध में अपने विशेषज्ञों के साथ आकर सर्वे करने का आमंत्रण और सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने जापान में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ भी कुछ समय गुजारा और उनसे बात की। उन्होंने बिहार में हो रहे विकास कायरें के संबंध में लोगों को बताया। जापान में रह रहे बिहार के लोगों ने मुख्यमंत्री से कई तरह के प्रश्न पूछे, जिसका मुख्यमंत्री ने जवाब दिया।बयान के अनुसार, इस दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा सहित एक शिष्टमण्डल जापान गया हुआ है। बातचीत के दौरान जापान में भारत के राजदूत सुजान चिनॉय भी मौजूद थे। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD