Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

रासायनिक कृषि ज़मीन की उपजाऊ क्षमता के लिए घातकः आचार्य देवव्रत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2018

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मन्त्रालय द्वारा ‘कृषि-2022-किसानों की आय को दोगुना’ करने पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में नीति निर्माताओं और कृषि विशेषज्ञों के बीच प्राकृतिक खेती की अवधारणा को मजबूती के साथ रखा।उन्होंने वर्तमान परिवेश में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि रासायनिक तथा जैविक खेती के मुकाबले प्राकृतिक खेती अपनाना लाभकारी है, जो पारम्परिक है और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने में मददगार है।आचार्य देवव्रत ने कहा कि रासायनिक खेती ने हमारी उपजाऊ कृषि भूमि को बर्बाद कर दिया है और जैविक, जो एक महंगी खेती है, का किसानों की आर्थिकी में सुधार की दिशा में कोई प्रभाव नजर नहीं आता। इसलिए किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लक्ष्य हासिल करने का एक मात्र विकल्प प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ना है।हरियाणा राज्य के कृषि विश्वविद्यालय  हिरास तथा पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के वैज्ञानिकों के निष्कर्षो का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती में मिट्टी के पोषक तत्वों को बेहतर बनाने की क्षमता है। उन्होंने प्राकृतिक खाद तैयार करने के तरीकों को भी समझाया और कहा कि इस पर शून्य लागत आती है और फायदे बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि खाद को चार दिनों में तैयार किया जा सकता है और छः महिनों से अधिक समय तक इसका उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने प्राकृतिक खाद के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और कुरूक्षेत्र के गुरूकुल में अपने खेतों के अनुभव को भी साझा किया।केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक कृषि आधारित योजनाएं एवं नीतियां शुरू की जा रही हैं और आशा जताई कि संयुक्त प्रयासों से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 2022 तक किसानां की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कृषि आधारित सुधारों और बजट पहल का भी सुझाव दिया।उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के निष्कर्षों तथा महत्वपूर्ण सुझावां से कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने तथा किसानों की आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी।कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री श्री परशोतम रूपाला, श्री जी.एस. शेखावत व श्रीमती कृष्णा राज, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार, सचिव (एसी एण्ड एफ डब्ल्यू) श्री एस.के. पटनायक, सचिव डीएआरई एवं महानिदेशक आईसीएआर डॉ. त्रिलोचन महापात्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

                       

 

Tags: Acharya Devvrat , Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD