Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

त्रिपुरा चुनाव : 'कैलाशहर' को बचाने में जुटी कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2018

त्रिपुरा में पिछले सभी विधानमसभा चुनाव कांग्रेस बनाम मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव 2018 में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के बीच दिखाई दे रहा है। इसके पीछे की वजह कांग्रेस में लगातार टूट है। वर्तमान में 60 सदस्यीय सभा में कांग्रेस के केवल दो विधायक है, जिसमें से एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिराजीत सिन्हा हैं जो कैलाशहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार सातवीं बार चुनाव मैदान में हैं।त्रिपुरा विधानसभा क्षेत्र संख्या-53 कैलाशहर निवार्चन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 46,054 है। इस बार चुनाव में कुल 23,290 पुरुष मतदाता और 22,764 महिला मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। सन् 1972 से अब तक हुए नौ विधानसभा चुनावों में से केवल दो बार ही माकपा यहां जीत हासिल करने में कामयाब हुई है, जबकि कांग्रेस ने यहां सात बार जीत हासिल की है। अकेले पांच बार कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बिराजीत सिन्हा का दबदबा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सिन्हा ने इस विधानसभा चुनाव में भी कैलाशहर निवार्चन क्षेत्र से लगातार सातवीं बार नामांकन दाखिल किया है और चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। 

दो मार्च 1952 को उत्तरी त्रिपुरा के कैलाशहर में जन्में बिराजीत सिन्हा ने 17 वर्ष की उम्र में छात्र राजनीति में कदम रखा था, तब से वह कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों में शुमार हैं। 1972 में युवा ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य बनने के बाद वह 1975 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने। सन् 1975 में सिन्हा ने नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा कराए गए विश्व युवा केंद्र के पहले कैडर प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया, उस वक्त दिवंगत देवकांत बरुआ भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 1978 से लेकर 1990 तक सिन्हा त्रिपुरा प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही उन्हें 1979 में त्रिपुरा राज्य इकाई का सचिव बना दिया गया , 1988 से 1993 तक वह त्रिपुरा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। राज्य की राजनीति में बढ़ते उनके कद को देखते हुए 2005 में त्रिपुरा राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कैलाशहर निवार्चन क्षेत्र से लगातार सातवीं बार नामांकन दाखिल करने वाले सिन्हा ने लगातार चार बार 1998, 2003, 2008 और 2013 में चुनाव जीता है। सिन्हा ने पिछले 25 साल से लगातार शासन कर रही माकपा को इस सीट पर जीतने से महरूम रखा है। सिन्हा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वहीं माकपा ने चुनाव 2018 में कैलाशहर से मोबोशार अली को टिकट दिया है। 

मोबोशार लगातार दूसरी बार बिराजीत के सामने हैं। 1996 में त्रिपुरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की परीक्षा पास करने वाले अली को 2013 विधानसभा चुनाव में सिन्हा ने करीब मात्र 500 से कम वोटों से हराया था, जिसको देखते हुए माकपा ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। 2018 विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी भाजपा ने कैलाशहर से युवा नेता नीतीश डे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नीतीश निगम पार्षद और भाजपा प्रदेश इकाई के सचिव है और इस चुनाव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बिराजीत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने नरसिंह दास को कैलाशहर विधानसभा से टिकट दिया है। कैलाशहर विधानसभा सीट का घमासान काफी रोचक सा दिखाई दे रहा है पिछले चुनाव में महज 500 वोटों से जीत करने वाली कांग्रेस एक तरफ जहां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और इस सीट को बचाना की जद्दोजहद में जुटी है, वहीं माकपा की दोबारा दमदार चुनौती इस सीट को जीतने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव मैदान में कूदकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान 18 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती तीन मार्च को मेघालय और नगालैंड के साथ ही होगी। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD