Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

पंजाब की लड़कियों की टीम अंडर-17 आयु वर्ग के मिनी गोल्फ मुकाबलो में ओवरऑल विजेता

शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने पदक विजेताओं को दी बधाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Feb 2018

पंजाब के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। नागपुर में 7 से 11 फरवरी तक 63वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत हुई मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में राज्य के खिलाडिय़ों ने झोली भर कर पदक जीते हैं।आज यहां यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में लड़कियों की टीम ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी आयु वर्ग के एकल मुकाबलों में नवनीत कौर ने रजत पदक जीता, जबकि लड़कों के अंडर - 17 युगल वर्ग में ऋतिक और योगराज सिंह की टीम ने रजत पदक जीता। लड़कियों के अंडर -19 एकल वर्ग में हरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग के टीम मुकाबलों में सोनल और रमनदीप कौर ने रजत पदक जीता। लड़कों के अंडर -19 टीम आयु वर्ग में राज्य की टीम ने कांस्य और इसी आयु वर्ग के एकल मुकाबलों में प्रीतइन्दरजीत सिंह ने रजत पदक जीता।पंजाब की शिक्षा मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने खिलाडिय़ों को इस शानदार प्राप्ति के लिए बधाई देते हुए उनको भविष्य के खेल के सितारे बताया है। श्रीमती चौधरी ने टीम के साथ गए प्रशिक्षकों राजीव सेठी, राजेश कुमार, बलजीत कौर, रोहन शर्मा, साजिद इकबाल, शुभम और हुक्म चंद को भी बधाई दी है। इस टीम के जनरल मैनेजर शंकर सिंह नेगी (लैक्चरर शारीरिक शिक्षा) थे। गौरतलब है कि पंजाब स्कूल खेल के आयोजक रुपिन्दर रवि हैं।पंजाब मिनी गोल्फ एसोसिएशन के जनरल सचिव परमिन्दर सिंह जट्टपुरी ने बताया कि टीम का वापसी आने पर एसोसिएशन द्वारा स मानित किया जायेगा। इस अवसर पर मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सचिव सूरज सिंह योतीकर भी मौजूद थे।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD