Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना

 

उच्च न्यायालय ने जेटली से जिरह पर आदेश रद्द किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2018

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से जिरह के मुद्दे पर न्यायालय के संयुक्त रजिस्ट्रार के आदेश को रद्द कर दिया। रजिस्ट्रार ने अपने आदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेटली से जिरह समाप्त करने के लिए कहा था। जेटली ने आप (आम आदमी पार्टी) के छह नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।न्यायमूर्ति मनमोहन ने सयुंक्त रजिस्ट्रार के आदेश को रद्द करते हुए मामले को दूसरी एकल सदस्यीय पीठ को स्थानांतरित कर दिया, जो इस मामले पर 12 फरवरी को सुनवाई करेगी।संयुक्त रजिस्ट्रार ने दो फरवरी को केजरीवाल को जिरह पूरा करने का आदेश दिया था। रजिस्ट्रार ने कहा था कि जेटली 250 सवालों का सामना कर चुके हैं, जिनमें से कुछ सवाल दोहराए जा चुके हैं और मुख्यमंत्री उन्हें आठ अलग-अलग तारीखों पर बुला चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के मानहानि मामले में केजरीवाल जेटली से जिरह कर रहे हैं। साल 2015 के दिसंबर में जेटली ने केजरीवाल और आप नेताओं -कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक वाजपेयी- के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था और कहा था डीडीसीए मामले में वे 'झूठे और अपमानजनक' आरोप लगा रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। जेटली ने इस मामले में 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है। जेटली 13 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे हैं।

 

Tags: High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD