Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

असम : विरोध प्रदर्शन के बीच 1100 से अधिक यात्री फंसे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 27 Jan 2018

असम के दीमा हसाओ जिले में पुलिस गोलीबारी घायल दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो जाने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी है, जिसके कारण हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर कम से कम 1,100 यात्री फंस गए हैं। मैबोंग और उससे सटे कुछ इलाकों में कर्फ्यू जारी है।दीमा हसाओ के उपायुक्त देवा ज्योति हजारिका ने कहा कि प्रदर्शकारियों ने रेल पटरियां क्षतिग्रस्त कर दी हैं, जिसके कारण स्टेशन पर फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचाया जा सका है। आंदोलनकारी संगठनों ने गुरुवार को पुलिस गोलीबारी के बाद शुक्रवार से 48 घंटे के 'बंद' का आवाह्न किया था। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को गुवाहाटी जाने वाली सिलचर-गुवाहाटी तेज पैसेंजर रेलगाड़ी को न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। उसके बाद से ही सारे यात्री वहीं फंसे हुए हैं।हजारिका ने आईएएनएस को बताया, "स्टेशन पर लगभग 1,100 यात्री फंसे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरी को कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दिया है और फिश प्लेट (पटरियों को जोड़ने के लिए लगाई जाने वाली छड़) निकाल दी है। इनकी मरम्मत कर रेलसेवा दोबारा शुरू करने में समय लगेगा।"

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 25 बसों के लिए आग्रह किया है। प्रदर्शनकारियों ने बसों को हालांकि न्यू हाफलोंग नहीं आने दिया।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की है।उन्होंने कहा कि फंसे हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।हजारिका ने कहा कि मैबोंग में कर्फ्यू जारी है। हमने शनिवार को अपराह्न् दो बजे से चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है।उन्होंने कहा कि हिंसा की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन होने की सूचना मिली है।केंद्र सरकार द्वारा जिले में नागा साधुओं के लिए एक परिषद का गठन करने की अफवाह उड़ने के बाद कुछ संगठन लगभग एक सप्ताह से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।मैबोंग में आंदोलनकारियों ने सुरक्षा बलों और रेलवे स्टेशन पर हमला कर पुलिस को गोली चलाने पर मजबूर कर दिया था। इस झड़प में नौ आंदोलनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।गोलीबारी में घायल हुए दो आंदोलनकारियों की शुक्रवार को मौत होने के बाद आंदोलन और उग्र हो गया था।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD