Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Jan 2018

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश की योगी सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने कानून व व्यवस्था को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की। अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक सहित एक दर्जन नेताओं को पार्टी में शामिल किया।अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने कहा कि करणी सेना में भाजपा के ही अधिकांश कार्यकर्ता शामिल हैं।अखिलेश यादव ने कहा, "कल (बुधवार को) देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू लखनऊ में थे, तब प्रदेश की बेहद खराब कानून व्यवस्था को लेकर एक तस्वीर सामने आई। प्रदेश की सत्ता पर योगी आदित्यनाथ सरकार को करीब एक वर्ष हो गया है, इस दौरान प्रदेश की भयावाह तस्वीर सामने आ रही है। ऐसी भयावह और दर्दनाक घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं।"

उन्होंने कहा कि मेरठ में कल (बुधवार को) दिनदहाड़े हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। यह पहली घटना नही है। इससे पहले मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्या की ऐसी जघन्य वारदात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जो भी कहती है, उसपर जरा सा भी अमल नहीं करती है। सरकार जो कहती है वो करती नहीं है। कहीं सरकार अपराधियों को यह संदेश तो नहीं दे रही कि यूपी छोड़कर कहीं मत जाओ, यहीं रहो। उन्होंने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्यपाल राम नाईक से मिला था। अब समझ नहीं आ रहा है कि हम लोग कौन-कौन सी संस्था के पास जाकर अपनी बात कहें।अखिलेश ने कहा कि 'फिरोजाबाद में प्रदेश का माफिया कालिया किस भाजपा नेता के साथ वहां जिम में एक्सरसाइज कर रहा है, सरकार को वो दिखाई नहीं देता है लेकिन कार्रवाई करने के नाम पर सपा विधायक हरिओम यादव ही नजर आते हैं।' 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD