Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

बचपन में दिलीप कुमार की फैन थीं कविता कृष्णामूर्ति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jan 2018

मईया यशोदा', 'बोले चूड़ियां', 'हवा हवाई', 'नींद चुराई मेरी', 'निंबूड़ा' जैसे गीत जैसे ही कानों में सुनाई देते हैं, एक चेहरा और एक नाम भी जेहन मेंउतर आता है। यह नाम है पाश्र्वगायिका कविता कृष्णमूर्ति का। कविता कृष्णमूर्ति की पहचान हालांकि उनके चेहरे से नहीं, बल्कि उनकी सुरीली आवाज से है, जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। बॉलीवुड के कई शीर्ष संगीतकारों के साथ काम कर चुकीं कविता अबतक कोई 15,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। कविता जिन संगीतकारों और गीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं, उनमें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, नौशाद, एस.एच. बिहारी, कैफी आजमी, अंजन, ओपी नय्यर, खय्याम, हेमंत कुमार, रविंद्र जैन, बप्पी लाहिड़ी, समीर, जावेद अख्तर प्रमुख रूप से शामिल हैं। कविता कृष्णमूर्ति का जन्म 25 जनवरी, 1958 को दिल्ली में हुआ था। उनके जन्म का नाम शारदा कृष्णमूर्ति था। उनके पिता टी.एस. कृष्णमूर्ति शिक्षा मंत्रालय में अधिकारी थे। कविता की चाची ने उन्हें संगीत की शिक्षा लेने का सुझाव दिया और उन्होंने सुरुमा बसु से उनकी मुलाकात कराई, जिन्होंने कविता को रविंद्र संगीत की शिक्षा दी। कविता ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की औपचारिक शिक्षा शास्त्रीय गायक बलराम पुरी से लेनी शुरू की। वह जब आठ साल की थीं, तभी उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। उन्होंने 1960 के दशक के मध्य नई दिल्ली में कई अंतर मंत्रालयी संगीत प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते। और इसके साथ ही उनके भीतर गायिका बनने का सपना जवान होने लगा था।नौ साल की उम्र में कविता को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के साथ बांग्ला भाषा में एक गीत गाने का मौका मिला। यहीं से उन्होंने संगीत की दुनिया में उतरने का मुकम्मल फैसला किया।

मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई के दौरान कविता हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। यही वक्त था, जब एक कार्यक्रम में मशहूर गायक मन्ना डे ने उनका गाना सुना और उन्हें विज्ञापनों में गाने का मौका दिया।वर्ष 1980 में उन्होंने 'काहे को ब्याही' फिल्म के गीत 'मांग भरो सजन' को अपनी आवाज दी। हालांकि यह गाना बाद में फिल्म से हटा दिया गया था, लेकिन कविता को अब उनकी राह से हटाने वाला कोई था।इसके बाद 1985 में उनके करियर ने तब उछाल मारा, जब उन्होंने हिंदी फिल्म 'प्यार झुकता नहीं' के गीत 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' को अपनी आवाज दी और यह गीत सुपर हिट हो गया। इसी गीत ने उन्हें पाश्र्वगायिका के रूप में बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।इसके बाद फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने 'हवा हवाई' और 'करते हैं हम प्यार' ने उन्हें सुपरहिट गायिका का दर्जा दिलाया। 90 के दशक में वह हिंदी सिनेमा की अग्रणी पाश्र्वगायिका बनकर उभरीं। कविता ने एक बार एक साक्षात्कार में बताया था कि बचपन में उन्हें अभिनेता दिलीप कुमार बहुत पसंद थे। 

उन्होंने अपने करियर में आनंद-मिलिंद, उदित नारायण, ए.आर. रहमान, अनु मलिक जैसे गायकों व संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है।वह शबाना आजमी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोईराला और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों के लिए गाने गा चुकी हैं।कविता ने कई भक्ति गीत भी गाए हैं। वह कई रियलिटी शोज में निर्णायक मंडल की सदस्य भी रही हैं। वह हाल में 'भारत की शान : सिंगिंग स्टार (सीजन 1)' के निर्णायक मंडल में थीं। इस कार्यक्रम का प्रसारण डीडी नेशनल पर हुआ था।वह विजय टीवी एयरटेल सुपर सिंगर और रंग बांग्ला ग्रेट म्यूजिक गुरुकुल में भी उपस्थित हुईं थीं। उन्होंने अलिफ लैला (1989), महाभारत (1986), रामायण (1986), श्री कृष्णा, और रामायण (2008) जैसे धारावाहिकों के लिए भी गीत गाए।कविता 11 नवंबर, 1999 को डॉ. एल. सुब्रह्मण्यम के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की कोई संतान नहीं है, जबकि सुब्रह्मण्यम की पहली पत्नी से चार बच्चे हैं।कविता शादी के बाद अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में बस गईं। उन्होंने अपने पति के साथ संगीत संस्थान शुरू किया, जिसका नाम 'सुब्रह्मण्यम एकेडमी ऑफ परफॉर्मिग आर्ट्स' है। वह अपना एक एप भी लांच कर चुकी हैं, जिसमें एप्पल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर के लिए मुफ्त डाउनलोड उपलब्ध है। वर्ष 2005 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। सबको थिरकाने और झूमाने वाली गायिका को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

 

Tags: special day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD