Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नम्रता शिरोडकर : जिनकी जिंदगी में आए 2 महेश

जन्मदिन : 22 जनवरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2018

वर्ष 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सुंदरी नम्रता शिरोडकर इस साल अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की यह अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर इन दिनों लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हैं। मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थीं। वह मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भी पांचवें स्थान पर रही थीं। महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी, 1972 को जन्म लेने वाली नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर मशहूर अभिनेत्री रही हैं। इनकी दादी भी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं, जिनका नाम था मीनाक्षी। नम्रता पहली बार स्विम सूट पहनकर बड़े पर्दे पर आईं तो चर्चा का केंद्र बन गईं।इनकी शिक्षा मीठीबाई विश्वविद्यालय में हुई। नम्रता का बचपन भी फिल्मी माहौल में बीता। बहन और दादी की तरह उन्होंने भी अभिनय को ही अपने जीवन का मुख्य ध्येय बनाना सही समझा। नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। 

इसके बाद वह एक सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त के साथ दिखाई दीं। एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा।फिल्म 'पुकार', 'हेराफेरी', 'अस्तित्व' 'कच्चे धागे', तेरा मेरा साथ रहे' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में नम्रता ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इन फिल्मों में इनका सहयोग कम था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण की फिल्में करनी शुरू कर दीं। लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी नम्रता बॉलीवुड में बनी रहीं। फिल्म 'वास्तव' की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए। साल 2000 में तेलुगू फिल्म 'वानसी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू, नम्रता से उम्र में तीन साल छोटे हैं। मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए- गौतम और सितारा। नम्रता आखिरी बार फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' और 'रोक सको तो रोक लो' में नजर आई थीं। फिल्म 'वास्तव' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर आईफा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शादी के बाद उन्होंने अपनी अभिनय की जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त हो गईं। 

 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD