Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

सुशांत सिंह राजपूत : 'पवित्र रिश्ता' से बनाई पहचान

जन्मदिन : 21 जनवरी

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2018

सुशांत सिंह राजपूत हिंदी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ-साथ थिएटर और टीवी के भी अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकअप डांसर के रूप में की। टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके राजपूत को इस धारावाहिक की बदौलत बहुत लोकप्रियता मिली। सुशांत सिंह का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार सन् 2000 के शुरुआती समय में पटना से आकर दिल्ली में बस गया। सुशांत की चार बहनें भी हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। राजपूत की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाईस्कूल से हुई है। उनकी आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलासी हंसराज मॉडल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह भौतिकी में ओलंपियाड विजेता भी रहे हैं। फिल्मों में मौके की तलाश में सुशांत मुंबई चले गए और नादिरा बब्बर के एक्ज्यूट थिएटर समूह में शामिल हो गए। साढ़े दो साल तक इसका हिस्सा बने रहे। उसी दौरान उन्हें नेस्ले मंच के टीवी विज्ञापन में देखा गया। वह डांस भी अच्छा कर लेते हैं। 

उन्होंने कई फिल्मफेयर अवार्डस समारोहों में डांस किए हैं। उनके डांस को सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्िंटग टीम ने नोटिस किया। इसका फायदा यह हुआ कि उन्हें 'किस देश में है मेरा दिल' नामक धारावाहिक में काम करने का मौका मिल गया। हालांकि उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इस धारावाहिक में उनके काम की व्यापक प्रशंसा हुई। सुशांत को सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता और सबसे लोकप्रिय अभिनेता के लिए तीन प्रमुख पुरस्कार प्राप्त हुए। बाद में उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह डांस रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा 2' और 'झलक दिखला जा 4' में भी दिखाई दिए। इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रुख कर लिया और 'काय पो छे' फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'राब्ता' जैसी फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया। 

वर्ष 2016 में उन्हें नीरज पांडे की फिल्म 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में उन्होंने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। यह महत्वपूर्ण और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म साबित हुई। यह वर्ष 2016 की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। उनके प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए अपना पहला नामांकन मिला।सुशांत जल्द ही विज्ञान कथा पर आधारित फिल्म 'चंदामामा दूर के' में नजर आएंगे, जिसमें वह अंतरिक्ष यात्री के किरदार में हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, आर.माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई देंगे। इसी साल वह अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में भी दिखाई देंगे। 

 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD