Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

गुजरात में बेघर होने से बच गए प्रधानमंत्री मोदी : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Jan 2018

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने सोमवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गुजरात में बेघर होने से वह बच गए लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा। मायावती ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता एवं जातिवाद को बढ़ावा देकर समाज को बांटने का काम कर रही है। मायावती ने सोमवार को लखनऊ में अपने 62वें जन्मदिन पर केक काटने के बाद अपनी पुस्तक का विमोचन भी किया। लखनऊ बसपा मुख्यालय में इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए यह बातें कही। मायावती ने कहा, "देश में आजादी के बाद से ही कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हर राज्य में यह दोनों पार्टी सांप्रदायिक तथा जातिवाद को बढ़ावा देकर समाज को बांटने का काम कर रही हैं। बसपा ही एक ऐसी अकेली पार्टी है जो बाबा साहेब डॉ़ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलती आ रही है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी तो बड़ी-बड़ी बातें करने में उस्ताद हैं। 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी जी इस बार तो गुजरात में बेघर होने से बच गए लेकिन आगे के लिए वह सतर्क रहें।

एक वर्ष के अंतराल के बाद मायावती का जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके 62वें जन्मदिन को पार्टी जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिले-जिले में इस दौरान समारोह होंगे। जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे। पार्टी की तरफ से केक काटने के अलावा जन कल्याणकारी दिवस पर असहाय के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार कोटा निर्धारित किया गया है। सभी प्रमुख नेताओं से अपने क्षेत्र में रहने को कहा गया है।बसपा प्रमुख मायावती आज अपने जन्मदिन पर बीएसपी की ब्लू बुक 'मेरे संघर्षमय जीवन' और 'बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-13' का विमोचन किया। इसे ब्लू बुक का नाम दिया गया है। Mayawatiयह पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित की गई है। जिला केंद्रों पर जन कल्याणकारी दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ निगरानी का जिम्मा पार्टी समन्वयक को सौंपा गया है। 

Mayawati

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD