Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2018

सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुपालन में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के. जे. अल्फोन्स ने शुक्रवार को यहां 'अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर - 2018' लांच किया। उन्होंने 2018 का अतुल्य भारत वॉल और डेस्क कैलेंडर भी जारी किया। अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर एप्लीकेशन से उपयोगकर्ता को भारत के समस्त त्योहारों और उत्सवों की जानकारी एक साथ मिलेगी। डिजिटल कैलेंडर को एंड्राइड और आई-ओएस प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर में एक डिजिटल कैलेंडर की समस्त खुबियां मौजूद हैं और उसकी मदद से यात्रा कार्यक्रम बनाने में सुविधा होती है। इस डिजिटल कैलेंडर को निजी प्लानर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें देश के सभी त्योहारों और उत्सवों की जानकारी भी उपलब्ध है और इस कैलेंडर के उपयोगकर्ता अपने निजी कार्यक्रम को व्यवस्थित कर सकता है। अतुल्य भारत वॉल कैलेंडर 2018 का प्रत्येक पृष्ठ चमकदार रंगों से भरपूर है, जो अंधेरे में भी चमकता है।हर यात्री किसी न किसी वजह से सफर करता है और अपनी रुचि के अनुसार अपना गंतव्य तय करता है। भारत ऐसा देश है जहां हर तरह के यात्रियों के लिए दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। अतुल्य भारत डेस्क कैलेंडर 2018 में 12 विभिन्न तरह के यात्रियों का विवरण है और उनके लिए उचित गंतव्य स्थलों का सुझाव दिया गया है।डेस्क कैलेंडर की विषयवस्तु 'सबके लिए भारत' है, जिसमें यात्रियों के लिए भारत के अद्भुत स्थानों को दिखाया गया है।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD