Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल

 

अरुण गोविल : छूटे नाही राम की छवि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2018

अरुण गोविल ने रामानंद द्वारा निर्मित 'रामायण' में राम की भूमिका निभाई थी। इससे उन्हें बहुत प्रसिद्धि भी हासिल हुई। अरुण हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के अभिनेता भी हैं। अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में ही की। इनके पिता चाहते थे कि यह नौकरी करें, लेकिन इनका सोचना अलग था। अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो अलग हो और यादगार बना रहे। महज 17 वर्ष की उम्र में अरुण मुंबई चले गए और वहां उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय के साथ ही उन्हें एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। वर्ष 1977 में तारा बड़जात्या की फिल्म 'पहेली' में एक्टिंग करने का अरुण को ऑफर मिला और यह उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद अरुण ने 'सावन को आने दो', 'सांच को आंच नहीं', 'इतनी सी बात', 'हिम्मतवाला', 'दिलवाला', 'हथकड़ी', और 'लव-कुश' जैसी फिल्मों में काम किया। जब रामानंद ने उन्हें 'रामायण' में राम की भूमिका के लिए ऑफर दिया, तब तक अरुण खुद को एक अच्छे अभिनेता साबित कर चुके थे। रामायण से पहले भी धारावाहिक 'विक्रम और बेताल' में राजा विक्रमादित्य के रूप में भी लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। 

'रामायण' में राम की भूमिका करने के बाद अरुण कभी राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए। जितना प्रसिद्ध अरुण गोविल राम का रोल करने के बाद हुए थे, उतना ही बड़ा खामियाजा भी उन्हें इस रोल के बाद भुगतना पड़ा। लोग उन्हें रोमांस और किसी भी निगेटिव रोल में देखना नहीं चाहते थे। 'रामायण' सीरियल बने लगभग 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग अरुण को राम के नाम से ज्यादा जानते है। अरुण ने राम की छवि से निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। राम के रोल के बाद उन्हें ऐसे ही रोल मिलने लगे। इस कारण अरुण ने लगभग 10 साल के लिए फिल्मों से दूरी बना ली और 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लाहिड़ी के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर दी। 

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD