Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

भाजपा काम बिगाड़ने में लगा रही सारी ताकत : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Jan 2018

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां सपा को विकासवादी तो भाजपा को सर्वाधिक जातिवादी पार्टी बताया। अखिलेश ने यहां गुरुवार को कहा कि भाजपा ने जनहित की समाजवादी सरकार द्वारा लागू योजनाएं बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार को 10 माह हो गए हैं, अब भी वह हमारे काम में मीनमेख निकालने में समय लगा रही है। उसके के बजाय भाजपा हमसे बेहतर बड़े काम करके दिखाती तो अच्छा होता, लेकिन काम पर उसका ध्यान नहीं है। भाजपा की सारी ताकत काम बिगाड़ने में लग रही है।" पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश ने कहा कि भाजपा शौचालय तक को भगवा रंग में रंगकर धर्म का अपमान कर रही है। उसने शौचालय को इज्जतघर नाम देकर उसकी इज्जत पर भी रंग पोत दिया है। उन्होंने कहा, "मैं कह रहा हूं कि रंग बदलने से खुशहाली नहीं आएगी। रंग बदलने से कुछ होने वाला नहीं है। होली के बाद जनता भाजपा का ही रंग बदल डालेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाहें फैलाती हैं और जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाने का काम करती है। सिर्फ ध्यान हटाने के लिए सरकार पुताई का काम करती है, जिससे लोगों का ध्यान उधर न जाए।"एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, "मैं किसी संत मुख्यमंत्री से यह उम्मीद नहीं कर सकता था कि वो कहे की भगवान राम भटक रहे हैं।" 

उन्होंने कहा, "भाजपा सर्वाधिक जातिवादी पार्टी है। लेकिन हमको जातिवादी बताती है। उन्होंने कहा कि लोगों में इन लोगों ने इतना भ्रम डाल किया है कि हमको जातिवादी लिख दिया जाता है और भाजपा को टेक्निकल कह दिया जाता है।" गोरखपुर महोत्सव के आयोजन पर अखिलेश ने कहा, "हम तो कला-संस्कृति के हमेशा पक्षधर रहे हैं। हम गोरखपुर महोत्सव के पक्षधर हैं। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। हां, अब तो बराबरी हो गई है। अगर वहां पर कोई भी आयोजन हो रहा है तो सैफई से अच्छा महोत्सव कराएं।" उन्होंने कहा कि पार्टी को पार्टी को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। पार्टी को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। अभी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा, "हम समाजवादी खासकर मैं, अपने दोस्त नहीं बदलेंते। गठबंधन की बात चुनाव के समय होगी। गठबंधन के इंतजार में हम पार्टी को मजबूत करने की प्रक्रिया को नहीं रोक सकते।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD