Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

भारतवंशी अपने देश की समृद्धि भारत के विकास से जोड़ें : रामनाथ कोविंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2018

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को भारतीय प्रवासियों से उनके देशों की समृद्धि को भारत से जोड़ने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है, जब हम नए भारत के निर्माण में लगे हुए हैं। यहां भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) के अंतर्राष्ट्रीय संसदीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था, जो दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, में बेहद तेजी दिखने की संभावना है। उन्होंने कहा, "हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, एक ऐसा भारत जो 2022 तक हमारे लोगों के लिए एक निश्चित मील का पत्थर मानी जाने वाली उपलब्धियां हासिल कर लेगा..जब हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे होंगे।"राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि सरकार ने इस मोड़ पर भारी निवेश, व्यापार और विकास के अवसर की पेशकश की है, जिससे न सिर्फ 1.3 अरब लोग लाभान्वित होंगे, बल्कि यह दुनिया के लिए आशा, समृद्धि, शांति और स्थिरता की एक आवाज भी बनेगा। राष्ट्रपति ने कहा, "मानव सभ्यता की संपूर्णता की एक हिस्सेदारी भारत के विकास में है। सार्वजनिक जीवन में अपनी प्रणाली में भारतीय मूल के संसद सदस्यों के रूप में, जो भारत को अच्छे से समझते हैं..आपके लिए अपने व्यक्तिगत देश की प्राथमिकता को भारत के विकास से जोड़ना और यह देखना जरूरी है कि कैसे ये प्रतिच्छेद कर सकते हैं।

"कोविंद ने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, "जिन देशों में वे पहुंचे उन्होंने सराहनीय ऊंचाई हासिल कर ली है।" कोविंद ने कहा कि प्रवासी भारतीय इटली, बोलीविया और तंजानिया के अलावा अन्य देशों में खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं। वे सिलिकॉन वैली की प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप वातावरण के प्रमुख किरदार हैं। वे दुबई की अर्थव्यवस्था और अन्य खाड़ी देशों के बड़े व्यापार की रीढ़ की हड्डी हैं। कोविंद ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के बिना न्यूयॉर्क, लंदन और सिंगापुर जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्र आज इस स्थिति में नहीं होते।कोविंद ने सम्मलेन में शामिल होने वालों को राष्ट्रपति भवन का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। राष्ट्रपति ने इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद द्वारा पीआईओ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित पीआईओ सम्मलेन का उद्घाटन किया। महात्मा गांधी के नौ जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के उपलक्ष्य में भारत नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाता है। सम्मलेन में 23 देशों के सांसद से लेकर मेयर तक करीब 140 निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD