Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

चुनावी बांड 'प्रतिगामी', दलों को सरकारी फंडिंग मिले : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2018

मार्क्‍सवादी क्मयुनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को चुनावी बांड के विचार को 'प्रतिगामी' करार दिया और कहा कि राजनीतिक दलों को राष्ट्र से वित्तपोषण मिलना चाहिए तथा कॉरपोरेट द्वारा सीधे राजनीतिक दलों को चंदा देने पर रोक लगनी चाहिए। वित्तमंत्री अरुण जेटली को लिखे पत्र में, येचुरी ने चुनावी बांड को वापस लेने की मांग की और कहा, "चुनाव अब व्यापक उद्यम बन गया है। अब चुनाव लड़ना केवल अमीर लोगों के लिए ही संभव रह गया है। इसमें कड़े सुधार करने की आवश्यकता है। शुरुआत में, राजनीतिक दलों को कॉरपोरेट चंदे पर रोक लगाना अच्छा कदम रहेगा।"उन्होंने कहा कि बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां राजनीतिक दलों को 'निवेश' के रूप में चंदा देती है और यह सरकारी नीतियों को अपने हित में मोड़ने का सबसे आसान तरीका है।उन्होंने कहा, "ये कंपनियां भ्रष्टाचार की आपूर्ति करती है, जो हमारी प्रणाली को खराब कर रही है। जब तक कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा राजनीतिक दलों को चंदा देने पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा।"राजनीतिक दलों को राष्ट्र की तरफ से वित्त पोषण मुहैया कराए जाने की सिफारिश करते हुए येचुरी ने कहा, "राष्ट्र की तरफ से वित्त पोषण के बिना राजनीतिक वित्तपोषण की गंदगी की सफाई संभव नहीं है।"उन्होंने कहा, "कॉरपोरेट सोशल भागीदारी (सीएसआर) की तरह ही कॉरपोरेट्स को अपनी कमाई का एक हिस्सा एक पूल में दान करने के लिए कहा जा सकता है, जिससे कुछ दिशा निर्देशों के मुताबिक राजनीतिक दलों का वित्त पोषण किया जा सकता है। (जैसे कि किसी दल को चुनाव में कितने प्रतिशत वोट मिले, या कितनी सीटें उसने जीती, इस आधार पर राष्ट्र द्वारा उसका वित्त पोषण किया जा सकता है)। यह भारतीय लोकतंत्र के सही तरीके से काम करने के लिए कहीं अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीका होगा।"

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD