Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

चिपको आंदोलन आज अधिक प्रासंगिक : चंडी प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2018

देश का पर्यावरण आज ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां एक तरफ बाढ़ आती है तो फिर वहीं सुखाड़ का भी सामना करना पड़ता है, विनाशकारी आपदाएं परंपरा बनती जा रही हैं, भूजल पाताल पहुंच गया है, और हवा जहरीली हो गई है। ऐसे में 1970 के दशक में हिमालय की पहाड़ियों में शुरू हुआ चिपको आंदोलन आज अधिक प्रासंगिक हो गया है। यह कहना है चिपको के नायक, वरिष्ठ गांधीवादी पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट का। भट्ट पर्यावरण के ऐसे हालात के लिए हिमालय, या अन्य पहाड़ियों पर अंधाधुंध विकास और उसके लिए वनों की कटाई को जिम्मेदार मानते हैं।भट्ट (83) का मानना है कि यदि देश को बचाना है तो पहले हिमालय को बचाना होगा, हिमालय की पहाड़ियों, या अन्य पहाड़ियों पर वनस्पतियों को बचाना होगा, अन्यथा आपदा हर कदम दस्तक देती रहेगी और उससे उबर पाना किसी भी आधुनिक समाज के लिए कठिन हो जाएगा।गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित भट्ट पिछले महीने प्रख्यात पर्यावरणविद व गांधीवादी चिंतक अनुपम मिश्र स्मृति प्रथम व्याख्यान के लिए दिल्ली में थे। भट्ट ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, "देश के मैदानी हिस्से हिमालय से निकली नदियों द्वारा लाई गईं मिट्टी से निर्मित हुए हैं। 

हिमालय और मैदानों के बीच गहरा अंर्तसबंध है। हिमालय में होने वाली किसी भी पर्यावरणीय घटना से नदियां प्रभावित होती हैं, और नदियां मैदानों को प्रभावित करती हैं। आज यही स्थिति है।"पद्मभूषण से सम्मानित भट्ट ने आगे कहा, "नदियां बारिश के मौसम में हिमालय से बड़ी मात्रा में मिट्टी लाती हैं, जिससे नदियों का तल उठता जा रहा है। बारिश में बाढ़ आती है, तो गर्मी में नदियों में पानी नहीं होता। भूजल नीचे जा रहा है, कृषि क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, पेय जल की समस्या उठ खड़ी हुई है।" उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न हो पाने के कारण वर्ष 2015-16 में कृषि विकास दर 1.2 प्रतिशत के निम्न स्तर पर पहुंच गई।..तो क्या पहाड़ियों में विकास की जरूरत नहीं है? मैगसेसे पुरस्कार विजेता भट्ट कहते हैं, "विकास कहां और कितना करना है, इसे समझने की जरूरत है। बड़े वृक्षों के साथ ही छोटी वनस्पतियों के संरक्षण की जरूरत है। बारिश की आपदा तो आएगी, हम उसे रोक नहीं सकते, लेकिन उसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। छोटी वनस्पतियां पानी रोकती हैं, और उस पानी को धीरे-धीरे धरती सोख लेती है। उससे एक तरफ आपदा नियंत्रित होती है, तो दूसरी तरफ नदियां, नाले और झरने सदानीरा बने रहते हैं। 

प्रकृति का यही शास्वत नियम है, लेकिन आधुनिक विकास में इस नियम को नकार दिया गया है।"भट्ट ने आगे कहा, "चिपको इन्हीं समस्याओं से निपटने का एक अभियान था। तब अलकनंदा की बाढ़ ने हिमालय के जनमानस को सोचने पर मजबूर कर दिया था। वन विभाग के ठेकेदार वनों को साफ करते जा रहे थे। सीमांत राज्य में आंदोलन के सीमित विकल्प थे। आंदोलन किसी भी रूप में हिंसक न हो जाए, इसका ख्याल रखना था। अंत में चिपको का स्वरूप सामने आया। चिपको की सफलता में अनुपम मिश्र का अनुपम योगदान रहा। वह न होते तो शायद यह आंदोलन सफल नहीं हो पाता।"गांधीवादी कार्यकर्ता भट्ट ने उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के चमोली जिले के गोपेश्वर गांव में 1964 में 'दशोली ग्राम स्वराज्य संघ' की स्थापना की थी, जिसके तहत ही मार्च 1973 में चिपको आंदोलन शुरू हुआ। महिलाओं ने इसमें खास भूमिका निभाई थी, और वे वन विभाग के ठेकेदारों से वनों को बचाने के लिए पेड़ों से चिपक जाती थीं।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD