Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला

 

बिहार में सर्दी का प्रकोप जारी, ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 08 Jan 2018

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही ठंडी हवा और कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है तथा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पुर्णिया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि ठंड के मद्देनजर राज्यभर के सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस बीच 10 जनवरी तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आठवीं कक्षा (वर्ग) तक के स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य बंद रखने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलने के आसार जताए हैं। बिहार के भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस, पटना में 5.6 डिग्री तथा गया में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, "अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी तथा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

इस दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर भी कम रहेगा।"पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य की परिवहन व्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ा है। मौसम के इस कहर के कारण फुटपाथ पर अपनी रात गुजारने वाले रिक्शे और ठेले वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि कड़ाके की ठंड को लेकर सरकार द्वारा कई तरह के प्रबंध किए गए हैं। विभाग के संयुक्त सचिव अनिरुद्घ प्रसाद ने सोमवार को बताया, "राज्य के सभी जिलों को मिलाकर 66.29 लाख प्रभावित लोगों के लिए तत्काल 1525 जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। राज्य में 39 रैनबसेरों में लोग शरण ले रहे हैं। इस क्रम में छह हजार से ज्यादा कंबल बांटे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष ठंड से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। हालांकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक राज्य में ठंड से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD