Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

यूरोप में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 3 मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 04 Jan 2018

यूरोप में बर्फीले तूफान 'एलियानोर' ने बड़े पैमाने पर लोगों के लिए दिक्कतें पैदा की हैं। बर्फीले तूफान के कारण अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यातायात बुरी तरह बाधित हुआ है और हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के उत्तरी बॉस्क तट पर बुधवार को दो व्यक्ति समुद्र की तेज लहरों में बह गए जबकि फ्रांस में आल्प्स पहाड़ियों पर एक पेड़ टूटने से उसके नीचे दबने से एक स्की करने वाले की मौत हो गई।हालैंड में प्रशासन ने पहली बार सभी पांच समुद्री बैरियर को बंद कर दिया है, हालांकि बाद में दो को खोल दिया गया। एम्सटरडम हवाईअड्डे पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं जिसके कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।फ्रांस में विभिन्न स्थानों पर 15 लोग घायल हो गए हैं। वहां 147 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चली है। पेरिस में तेज हवाओं के चलते एफिल टॉवर बंद कर दिया गया था। इस दौरान वहां पार्को को भी बंद कर दिया गया था।स्विट्जरलैंड में इतनी तेज हवा चली कि एक रेलगाड़ी ही पटरी से उतर गयी जिससे आठ लोग घायल हो गए। देश में लगभग 14000 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। यहां ल्यूकेर्ने नगर के पास तूफानी हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

सेंट गालेन कैंटन में कई लोग स्की लिफ्ट में फंस गए। बर्न में तेज हवाओं के कारण एक हल्का विमान पलट कर एक 13 मीटर लम्बे क्रिसमस ट्री से टकरा गया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान से जर्मनी और ऑस्ट्रिया में कई स्थान प्रभावित रहे। किजबुहेल में तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई एक केबिल कार में फंसे 20 स्की करने वालों को बचाकर निकाला गया। बेल्जियम में आपातकाल अलर्ट के चार चरणों में तीसरा चरण 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हो गया है। यहां तूफान के कारण हवा में उड़ रहीं भारी वस्तुओं और टूटते पेड़ों के कारण प्रशासन ने बाहर निकल रहे लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है।युनाइटेड किंगडम में तूफान के बाद यातायात व्यवस्था बाधित हुई है और हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात तूफान की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटे दर्ज की गई जबकि इंग्लैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड का अधिकतर भाग और दक्षिणी स्कॉटलैंड में कुछ भागों में अभी भी मौसम को लेकर 'येलो वार्निग' जारी है।ब्रिटेन में तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरी कार्नवाल के तटीय नगरों और गांवों को हुआ है। तूफान के कारण बंदरगाहों को बहुत नुकसान हुआ है और काउंटी में कारों और अन्य सम्पत्तियों को पानी में तैरते देखा जा सकता है।आयरलैंड में बाढ़ आने से यातायात बाधित हो गया है और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD