Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

भारत ने सुरक्षा, रक्षा विनिर्माण क्षेत्र 2017 में बढ़ाए अहम कदम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Dec 2017

देश की पश्चिमी और पूर्वी सीमाओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच भारत ने इलाके में सुरक्षा प्रदाता की भूमिका में 2017 में एक विशेष पहल की है। साथ ही, देसी रक्षा उपकरणों के विनिर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाए गए हैं। इस साल भारत को पूर्णकालिक रक्षामंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण मिली हैं, जिन्होंने कार्यभार संभालने के बाद देशभर में रक्षा से जुड़े कई प्रतिष्ठानों का दौरा किया है, जिनमें कुछ सीमाप्रांत स्थित संघर्ष के इलाके भी शामिल हैं। रक्षामंत्री ने सेना प्रमुखों से रोज मिलने का नया कायदा शुरू किया और रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) के विचाराधीन लंबित सभी परियोजनाओं का महीने में दो बार बैठक कर साल के अंत तक निपटारा करने का संकल्प लिया है। इस साल भारत ने एक और नई पद्धति शुरू की है जिसके तहत देश में रक्षा विनिर्माण में निजी क्षेत्र को शामिल करने के लिए रक्षा प्रबंध प्रावधान (डीपीपी) में मई में एक रणनीतिक साझेदारी का अध्याय जोड़ा गया। इस व्यवस्था के तहत कुछ अहम रक्षा उपकरण के विनिर्माण के लिए भारत की निजी कंपनी विदेशी कंपनी के साथ मिलकर काम करेगी जिसका पहला औपचारिक अनुबंध होना अभी बाकी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। वर्ष 2012 से 2016 के दौरान दुनिया में हथियारों के आयात में भारत की हिस्सेदारी 13 फीसदी रही है। पूर्व रक्षामंत्री अरुण जेटली और उनके बाद वर्तमान में निर्मला सीतारमण दोनों ने देसी रक्षा विनिर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला है और उन्होंने सैन्य उपकरणों में देसी घटकों की आवश्यकता बताई है। 

इस साल 10 दिसंबर तक भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 771 बार युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ, जोकि पिछले साल के 228 के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। उधर, भारत-चीन सीमा पर जबकि पिछले 40 साल में आमने-सामने कोई गोली नहीं चली है लेकिन इस साल सिक्किम स्थित डोकला में चीन की ओर से सड़क निर्माण करने को लेकर 73 दिनों तक दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध की स्थिति बनी रही। दरअसल, डोकलाम क्षेत्र पर भूटान अपना दावा करता है। इसलिए भारतीय सेना विवादित क्षेत्र का हवाला देते हुए सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया था। 28 अगस्त को दोनों देशों की सेना के पीछे हटने के बाद इस संकट का समाधान हुआ। दरअसल, दोनों देशों एक दूसरे की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अगले के कदम का इंतजार कर रहे थे। भारतीय सेना ने पूर्वी सीमा पर अपनी तैयारी दुरुस्त कर ली। चीन ने भी अपनी तैयारी कर ली थी। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच लद्दाख क्षेत्र में झड़पें भी हुईं। हिंद महासागर में चीन ने अपने कई जलपोत भी लगा रखे थे। भारत ने कई देशों के साथ समुद्री सुरक्षा को लेकर कूटनीतिक वार्ताएं की। भारत, अमेरिका और जापान के साथ जुलाई 9-17 के बीच त्रिपक्षीय मलाबार नौसैनिक अभ्यास किया गया। 17 दिसंबर तक भारतीय नौसेना के 65 युद्धक पोत एंटी-पायरेसी ऑपरेशन के लिए लगाए गए थे। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD