Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

नए साल में ईवीएम के खिलाफ लड़ाई तेज करेंगे अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Dec 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव नए साल में ईवीएम के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। इसके लिए वह सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुट गए हैं। लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनावों में मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने को लेकर 2018 के दूसरे सप्ताह में वह विपक्षी दलों के संग बैठक करेंगे। लोकसभा के होने वाले उपचुनावों- गोरखपुर और फूलपुर में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भी बैठक की। बैठक में सपा नेता बलराम यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी एवं एस.आर.एस. यादव शामिल हुए। अखिलेश ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के प्रति जनता के मन में विश्वास होना चाहिए, लेकिन ईवीएम पर तमाम शंकाए हैं। इसलिए अब बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है, "ईवीएम मशीनों से जनता का विश्वास खंडित हुआ है। चुनावों में कई जगह ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। मतदान में कुल मतदाता संख्या और पड़े हुए मतों में अंतर की भी शिकायतें मिलीं। यह स्थिति जनतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। इसलिए अब बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए।" सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया, "पार्टी मानती है कि आज देश में जिस एकाधिकार वाली राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ लक्षण नहीं है। इस संबंध में विपक्ष के बीच साझा विचार होना समय की मांग है। इसीलिए विपक्ष के साथ निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए बैलेट पेपर की मांग को बल देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।" चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव जनवरी के दूसरे सप्ताह में विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत करेंगे। इस बैठक में लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनावों में मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने पर जोर दिया जाएगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD