Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

जापान, रूस में रिलीज होगी 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन'

Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Dec 2017

इस वर्ष भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' जापान में 29 दिसम्बर और इसके बाद जनवरी में रूस में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता शोबू यारलागड्डा ने मंगलवार को यह जानकारी ट्विटर के जरिए साझा की। उन्होंने फिल्म के रूसी संस्करण का टीजर भी साझा किया। इसके अलावा, टोक्यो में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए 'स्क्रीमिंग स्क्रीनिंग' का एक स्नैपशॉट साझा किया गया।फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो भाइयों के बीच एक प्राचीन साम्राज्य के स्वामित्व को लेकर लड़ाई पर आधारित है।इसमें अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फिल्म का पहला भाग 'बाहुबली : द बिगिनिंग' वर्ष 2015 में रिलीज हुआ और इसका सीक्वल 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' इस साल की शुरुआत में रिलीज हुआ। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया।राणा ने भी रूस में फिल्म की रिलीज को लेकर ट्वीट किए।

 

Tags: TOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD