Wednesday, 17 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

हिमाचल चुनाव : कई सीटों पर कांटे की टक्कर के बाद जीते नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से हर पांच साल बाद चला आ रहा फेरबदल इस बार भी जारी रहा। राज्य में मुकाबला दोनों मुख्य पार्टियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच था, जिसके नतीजे में भी जोरदार टक्कर दिखाई दी। चुनाव में कुछ सीटों पर जीत हार का अंतर हजार मतों से भी कम का रहा। जिनमें से विधानसभा सीट संख्या-68 किन्नौर में टक्कर खासी रोमांचक रही। किन्नौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने भाजपा के तेजवंत सिंह नेगी को मात्र 120 मतों से शिकस्त दी। बता दें कि यह दोनों नेता 2003 विधानसभा चुनाव के बाद से चार बार एक दूसरे के खिलाफ लड़ चुके हैं जिसमें से तीन बार जगत सिंह नेगी ने बाजी मारी है जबकि 2007 में तेजवंत सिंह नेगी ने जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा सीट संख्या -39 बड़सर में कांग्रेस के इंद्र दत्त लखनपाल ने भाजपा के बलदेश शर्मा को कांटे के मुकाबले में 439 मतों से हराया। बता दें कि 2012 विधानसभा चुनाव में लखनपाल ने 2658 वोटों से जीत हासिल की थी। विधानसभा सीट संख्या- 4 डलहौजी में कांग्रेस की दिग्गज नेता आशा कुमारी को जीत हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। आशा ने भाजपा के डी.एस. ठाकुर को कड़े मुकाबले में 556 मतों से हराया। दिन के शुरुआती रुझानों में आशा, ठाकुर से पीछे थी लेकिन अंतिम चरणों में वह ठाकुर को शिकस्त देने में सफल रही। सीट पर कड़े मुकाबले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2012 का विधानसभा चुनाव में उन्होंने 7365 मतों के भारी अंतर से जीता था। 

इसके अलावा विधानसभा सीट संख्या- 54 कसौली में भारतीय जनता पार्टी के राजीव सैजल ने कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को केवल 442 वोटों से पटखनी दी। बता दें कि कसौली में हुए 2012 विधानसभा चुनाव में राजीव ने केवल 24 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी थी। साथ ही विधानसभा सीट संख्या- 15 नगरोटा में भाजपा के अरुण कुमार ने कांग्रेस के जी. एस. बाली को 519 मतों से हराया है। जी. एस बाली ने 2012 के विधानसभा चुनाव में 2743 मतों से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही कांग्रेस की नाक का सवाल बन चुकी विधानसभा सीट संख्या-53 सोलन को कांग्रेस के डॉ. धनी राम शांडिल बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने भाजपा के राजेश कश्यप को कड़े मुकाबले में मात्र 617 वोटों से हराया। गौरतलब है कि सोलन कई चुनावों से कांग्रेस की सुरक्षित सीटों में से एक रही है। 2012 के विधानसभा चुनाव में शांडिल ने 4472 मतों से जीत हासिल की थी। हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान हुआ था। 

 

Tags: ELECTION SPECIAL , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD