Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गुजरात में भाजपा के अधिकांश शीर्ष नेता चुनाव जीते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 18 Dec 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हार गए है। भाजपा के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राजकोट पश्चिम सीट पर कांग्रेस के इंद्रनील राज्यगुरु को 53,755 मतों के अंतर से पराजित किया। रूपानी को 131,586 वोट मिले, जबकि राज्यगुरु को 77,831 वोट मिले। इस सीट पर कर्नाटक के मौजूदा राज्यपाल वजूभाई वाला पहले सात बार चुनाव जीत चुके हैं।उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मेहसाणा की सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7,137 वोटों से हराया। मेहसाणा पटेल नेता हार्दिक पटेल का गृहक्षेत्र है। नितिन पटेल को यहां से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना थी। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जितू वघानी ने अपनी भावनगर पश्चिम सीट पर कांग्रेस के दिलीपसिंह गोहिल के खिलाफ जीत दर्ज की। वघानी को 83,701 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 56,516 मत मिले।राजस्व व शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुड़ासामा ने धोलका विधानसभा सीट से मात्र 300 मतों से जीत दर्ज की। वहीं गृहमंत्री प्रदीपसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिपिन पटेल को 62,380 मतों से हराया।आनंदीबेन पटेल सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सौरभ पटेल बोटाद सीट से 1,221 मतों से विजयी रहे। 

पटेल ने वड़ोदरा में अपनी अकोटा सीट को बदल कर यहां से चुनाव लड़ा था।सत्तारुढ़ पार्टी में हालांकि कुछ बड़े नेता हारे भी हैं, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री पद के दावेदार शंकर चौधरी भी शामिल हैं। वह कांग्रेस के गनीबेन ठाकोर से 6,800 मतों से हार गए।विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा, जिन्होंने अपनी सीट बदलकर इदार से दासादा कर लिया था, कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी नौशादजी सोलंकी से 844 मतों के अंतर से हार गए। यहां 3,057 मतदाताओं ने इनमें से कोई नहीं(नोटा) का विकल्प चुना था।वरिष्ट नेता जयनारायण व्यास सिधपुर में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चंदनजी ठाकोर से 17,200 मतों से हार गए। व्यास को यह सीट बलवंतसिंह राजपूत द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद मिली थी।प्रधानमंत्री के विश्वासपात्र दिलीप संघानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा। वह कांग्रेस के जे.वी. काकेडिया से 15,000 मतों से हार गए।पटेल समुदाय के मजबूत नेता नारायण लल्लू पटेल ऊंझा में अपनी सीट नहीं बचा पाए और कांग्रेस के आशाबेन पटेल से 19,000 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व गृहमंत्री रजनी पटेल को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भारत ठाकोर ने करीब 19,000 मतों से हराया।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD