पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज राज्य के सरकारी पोलीटैेकनिक कालेजों के लिए नये भर्ती किये गए 64 लैकचररों और 5लाईब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र दिए। आज यहाँ तकनीकी शिक्षा मंत्री के कार्यालय में तकनीकी शिक्षा मंत्री नये भर्ती हुए सभी लैक्चररों और लाईब्रेरियनों को उनकी सुविधा अनुसार स्टेशन अलाट करने के लिए निजी सुनवाई भी की।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने नये भर्ती हुए लैक्चररों और लाईब्रेरियनों को बधाई देते हुये ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने ने बताया कि नये चयनित लैक्चररों और लाईब्रेरियनों को व्यक्तिगत तौर पर सुना और प्रत्येक को पारदर्शी ढंग साथ उनकी पसंद मुताबिक स्टेशन अलाट करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि नये चयनित लैक्चररों और लाइब्रेरियनों के अधिकारित पोस्टिंग आदेश एक दो दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी पोलीटैेकनिक कालेजों में 64 नये लैक्चरर भर्ती किये गए हैं, जिनमेेंं 33 -कंप्यूटर विज्ञान, 12 -फिजिक्स, 8-अंग्रेज़ी, 5-मैडीकल लैब टैकनोलजी, 5-गणित और 1-पुस्तकालय विज्ञान का लैक्चरर शामिल है। इस के अलावा लाइब्रेरियनो भी नये भर्ती किये गए हैं।स. चन्नी ने इस भर्ती मुहिम संबंधीे जानकारी देते बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार घर घर रोजग़ार देने के लिए सहृदय यत्न कर रही है। उन्होंने ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में बाकी पड़ीं विभिन्न खाली पदों को भी जल्दी ही भरा जायेगा।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग सरकारी पोलीटैेकनिक कालेजों और आई.टी.आईज के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुणात्मक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी परीक्षाएं कैमरो की निगरानी अधीने करवाई जाएंगी और सभी तकनीकी शिक्षा संस्थानों ं में बायो -मैट्रिक हाजिऱी अनिवार्य की जा रही है।