Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई

 

न्याय की भाषा आमजन के समझने लायक हो : रामनाथ कोविंद

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ /इलाहाबाद , 16 Dec 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि न्याय की भाषा सरल होनी चाहिए और इसके लिए न्यायपालिका की कार्यवाही को स्थानीय भाषा में अनुवाद की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां उन्होंने सुबह संगम पर पूजा-अर्चना की और उसके बाद हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने यहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी और अन्य साधु-संतों से भी मुलाकात की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित न्याय ग्राम का शिलान्यास करने के बाद राष्ट्रपति ने कहा, "न्यायपालिका की कार्यवाही और आदेशों के स्थानीय भाषा में अनुवाद की व्यवस्था होनी चाहिए।"उन्होंने यह भी कहा कि इससे गरीब और आम समझ का व्यक्ति भी वास्तविक स्थिति से स्वयं अवगत हो सकेगा।कोविंद ने कहा कि देशभर के तीन करोड़ मामलों में से 40 लाख न्यायालयों में लंबित हैं। देश को सस्ता, सरल और सुलभ न्याय की जरूरत है। 

उन्होंने वैकल्पिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि न्यायालयों के सामने काफी चुनौतियां हैं। इसे सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से आसान कर सकते हैं।उन्होंने कहा, "इलाहाबाद उच्च न्यायालय की गौरवशाली परंपरा रही है। देश की आजादी से पहले और बाद में भी यहां से लोगों को न्याय मिलता रहा है। देश का सामान्य नागरिक न्यायपालिका जाने से बचता है, ऐसी स्थिति को बदलने की जरूरत है।"इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा, "न्यायाधीशों की संख्या 108 से 160 करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। त्वरित न्यायतंत्र स्थापित होने से ही कानून का राज होगा। समय से निर्माण पूरा करने को निगरानी समिति गठित की जाए।"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उच्च न्यायालय के फैसले मील के पत्थर साबित हुए हैं। न्याय व्यवस्था के लिए हर सहयोग को प्रदेश सरकार तैयार है। जनसुनवाई पोर्टल से लोगों को लाभ मिल रहा है।" 

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD