Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

'न्यूटन' भारत की बेहतरीन फिल्मों में से एक : हंसल मेहता

हंसल मेहता
हंसल मेहता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Dec 2017

फिल्म 'न्यूटन' के ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने के बाद फिल्मकार हंसल मेहता ने एक बार फिर राजकुमार राव का समर्थन करते हुए कहा कि इस तथ्य को नहीं बदला जा सकता है कि 'न्यूटन' भारत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। मेहता ने दावा किया 'न्यूटन' के ऑस्कर 2018 में विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी से बाहर हो जाने के बाद उन्हें ट्रोल किया गया।मेहता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "मैं उन सभी लोगों के लिए असभ्य भाषा का उपयोग करना चाहता हूं जो न्यूटन के ऑस्कर से बाहर होने पर खुशी जता रहे हैं और मुझे ट्रोल कर रहे हैं। ऑस्कर हो या न हो यह लंबे समय बाद बनीं भारत की बेहरतरीन फिल्म रहेगी।"'न्यूटन' का निर्देशन अमित वी. मसुरकर ने किया था जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और रघुबीर यादव थे। 

यह फिल्म एक सरकारी कर्मचारी के इर्दगिर्द घूमती है जो नक्सलियों द्वारा नियंत्रित छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में मतदान की निगरानी करता है। इस फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था उसी समय यह अफवाह उड़ी थी कि 'न्यूटन' 2001 की ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलोट' से प्रेरित है। हंसल मेहता ने उस समय भी फिल्म का पूरा समर्थन किया था। उनकी पोस्ट को शुक्रवार को फिल्मकार अनुराग कश्यप का समर्थन मिला जिन्होंने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया। अनुराग ने सीक्रेट बैलोट के निर्माता मार्को मुलर से फिल्म की समानताओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए संपर्क किया था और मार्को ने उनसे कहा, "यहां साहित्यक चोरी का जरा भी संकेत नहीं मिलता है।" 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD