Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

तेजस्वी प्रसाद यादव बने 'कवि', कविता के जरिए नीतीश कुमार से पूछे प्रश्न

तेजस्वी प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 14 Dec 2017

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को कविता लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर तंज कसते हुए उनसे जवाब मांगा। तेजस्वी ने इशारों ही इशारों में नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को क्रमश: 'दुयरेधन' और 'दु:शासन' की जोड़ी बताते हुए निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्विटर पर कविता लिखकर नीतीश को 'झांसा कुमार' बताया और उनसे सवाल करते हुए लिखा, "भूल विकास अब समीक्षा पर जाए, सुशासन छोड़ कुशासन संग आए, दुयरेधन-दु:शासन मिल उत्पात मचाए, जनता पुकारे, कोई तो निजात दिलाए। अब हिसाब-किताब भी होगा और समीक्षा की परीक्षा भी होगी। कैसा विकास किसका विकास, आठ साल में तीन बार शिलान्यास? 'झांसा कुमार' जवाब दो।"

इसके अलावे एक अन्य ट्वीट में कविता की तर्ज पर तेजस्वी ने लिखा, "टूटते बांध लूटते खजाने, पूछो तो कहते रामजाने। भूखे को रोटी ना गरीब को खाना, सत्ताधारी पार्टी तो छोड़े न पैखाना, घोटालो की ना फिक्र, खाये मखाना। सड़क ना पानी कराते बदजुबानी, पूछो सवाल तो सुनाते कहानी, किसी की नही,अपनी सुनानी, युवा है बेहाल, बेरोजगार जवानी। 'झांसा कुमार' जवाब दो, किसका विकास?" उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समीक्षा यात्रा पर है, जिसमें वे अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। 

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD