Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना

 

भारत को कृषि के किसी भी क्षेत्र में नाइजीरिया की प्राथमिकता के अनुरूप भारत के अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा करने में खुशी होगी : राधा मोहन सिंह

भारत सरकार ने भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष में प्रशिक्षण सत्रों की संख्या नाइजीरिया के लिए बढ़ा दी है : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2017

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि भारत ने यह पाया है कि नाइजीरिया की संघीय सरकार की नवीनतम गतिविधियों को संचालित करने में काफी रुचि है, विशेषकर वह  हरित वैकल्पिक आरम्भ – एक रोड मैप तैयार करने की इच्छुक है ताकि नाइजीरिया को कृषि में आत्मनिर्भर एवं कृषि उत्पादों का बड़ा निर्यातक बनाया जा सके। कृषि मंत्री ने यह बात आज कृषि भवन, नई दिल्ली में नाइजीरिया के कृषि मंत्री माननीय श्री आदु अग्बेह के साथ हुई बैठक में कही।कृषि मंत्री ने कहा कि भारत 1960 के दशक के मध्य तक खाद्य की कमी वाला देश था, लेकिन आज भारत घरेलू खपत से कहीं अधिक खाद्यान्नों का उत्पादन कर रहा हैं। आज भारत कृषि उत्पादों का एक बृहद उत्पादक देश है। उन्होंने कहा कि भारत को कृषि के किसी भी क्षेत्र में नाइजीरिया की प्राथमिकता के अनुरूप भारत के अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा करने में खुशी होगी।भारत के कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने 2015 में रियायती दरों पर अफ्रीकी देशों को 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी बताया गया कि 20 से अधिक अधिकारियों ने कृषि- संबंधित क्षेत्रों में लघु आवधिक क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया है। हाल ही में भारत सरकार ने भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष में प्रशिक्षण सत्रों की संख्या नाइजीरिया के लिए 200 से बढ़ाकर 310 कर दी है जिसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में लघु आवधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल हैं। 

भारत के कृषि मंत्री ने नाइजीरिया के कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि इस रियायती ऋण (साख पत्र) एवं कृषि व संबद्ध क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाएं।कृषि मंत्री ने कहा कि यह संतोषजनक स्थिति है कि पिछले कुछ वर्षों से भारत, नाइजीरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा है और नाइजीरिया, अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। व्यापार की मात्रा में और वृद्धि करने की संभावना है। नाइजीरिया ताजे अंगूर, काली मिर्च, गेहूं, मक्का, चावल व कपास का आयात करने पर विचार कर सकता है।इस मौके पर भारत के केन्द्रीय कृषि और किसान मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने नाइजीरिया के कृषि क्षेत्र में निवेशक एवं कृषि सेवाएं, कृषि मशीनरी एवं प्रौद्योगिकी सहायता के प्रदाता के रूप में नाइजीरियाई कृषि क्षेत्रों में संभावनाओं का पता लगाने के लिए भारतीय कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए नाइजीरिया के कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। कृषि मंत्री ने पिछले सप्ताह 5 दिसंबर, 2017 को आबूजा में भारतीय उच्चाचयुक्त  द्वारा आयोजित ‘कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में भारत – नाइजीरिया सहयोग: अवसर एवं भावी रणनीति’ नामक व्यापार मेले के उद्घाटन के लिए नाइजीरिया के कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया।भारत के कृषि मंत्री ने कहा कि भारत एवं नाइजीरिया के सौहार्दपूर्ण व मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश विभिन्न धर्मों व विशिष्ट संस्कृति वाले विकासशील देश हैं। दोनों देश लोकतंत्र, विभिन्न धर्मों को मानने वाले समाज व मानव अधिकारों व कानून का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को कृषि व संबद्ध क्षेत्रों में नाइजीरिया सरकार की प्राथमिकताओं में योगदान देने पर प्रसन्नता होगी। 

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD