Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा

 

नीतीश कुमार अब 38 जिलों की 'समीक्षा यात्रा' पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 12 Dec 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी 'विकास कार्यो की समीक्षा यात्रा' की शुरुआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से प्रारंभ करने जा रहे हैं। नीतीश इस यात्रा के दौरान सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यो का जायजा लेंगे। इस क्रम में वह आम सभा को भी संबोधित करेंगे। यात्रा निकालने की उनकी पुरानी रणनीति रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण जिले के पतिलार और कटैया गांव से करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री न केवल विकास कार्यो की जमीनी हकीकत दखेंगे, बल्कि आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शराबबंदी, बाल विवाह मुक्ति और दहेज प्रथा के समाप्त करने को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की भी चर्चा करेंगे। इस यात्रा के पहले चरण में 16 दिसंबर तक मुख्यमंत्री आठ जिलों के गांवों में जाएंगे। हालांकि, नीतीश की यह कोई पहली यात्रा नहीं है। नीतीश कुमार ने साल 2005 में बिहार की सत्ता हासिल करने से पहले चुनावी मुहिम की शक्ल में 'न्याय यात्रा' निकाली थी। इसके बाद वर्ष 2009 में विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा और प्रवास यात्रा की थी। इसके अलावा वह साल 2010 में विश्वास यात्रा, साल 2011 में सेवा यात्रा, साल 2012 में अधिकार यात्रा और साल 2014 में संकल्प यात्रा भी कर चुके हैं।वैसे मुख्यमंत्री की सरकारी यात्राओं का सिलसिला कभी आलोचना, तो कभी सराहना लिए हुए खासा चर्चित भी रही है। 

आलोचना इस आरोप के साथ हुई कि एक तरफ भारी ताम-झाम या शाही ठाट-बाट जैसे प्रशासनिक प्रबंधों वाली इन यात्राओं पर जनता के करोड़ों रुपये बहाए गए, मगर जन-शिकायतें भी दूर नहीं हो पाईं। इस यात्रा के शुरू होने के पूर्व भी आलोचना शुरू हो गई। राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को 'झांसा कुमार' बताते हुए कहा है कि नीतीश ने विकास नहीं, बल्कि विनाश और सत्यानाश ही किया है। उन्होंने राजद द्वारा विकास की पोल खोलने की बात करते हुए कहा कि इसके बाद लोगों को पता चलेगा कि वह कितने बड़े 'झांसा कुमार' हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार चंपारण के कटैया में विकास यात्रा के क्रम में समीक्षा करेंगे, जहां उन्होंने वर्ष 2009 में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था। इसके बाद दुबारा उसका शिलान्यास उनके एक मंत्री ने किया। अब एकबार फिर नीतीश कुमार आठ साल में तीसरी बार उस उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे, जहां आठ साल में एक फूटी ईंट तक नहीं लगी। इधर, जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं, जो गांव-गांव जाकर विकास कार्यो का जायजा लेते हैं। उन्होंने कहा, "सरकार की विकास योजनाओं या कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति देखने-समझने के लिए गांवों में लोगों के बीच पहुंचकर मौका-मुआयना करना और विकास कार्यो की समीक्षा करना इस यात्रा का मूल मकसद है।" 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD