Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

रजनीकांत 67 के हुए, सितारों ने दीर्घायु की कामना की

रजनीकांत
रजनीकांत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Dec 2017

सुपरस्टार रजनीकांत के 67वें जन्मदिन पर मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन, फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार जैसी मशहूर हस्तियों ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। रजनीकांत के प्रशंसक इस खास दिन पर चेन्नई में उनके घर के बाहर एकत्रित हुए।रजनीकांत के जन्मदिन पर उनके दामाद, अभिनेता निर्माता धनुष ने उनकी आगामी फिल्म की दूसरी झलकी जारी की है, जिसमें अभिनेता काला चश्मा पहने दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।इसके साथ लिखा गया, "किंग ऑफ स्टाइल, हमारे सुपरस्टार की 'काला' की दूसरी झलक। सुपरस्टार का स्वैग। हैप्पी बर्थडे थलाइवा।"

वहीं दिग्गजों ने ट्वीट किया - 

अमिताभ बच्चन : मेरे प्यारे दोस्त, सहकर्मी, नम्र और बड़े दिल वाले को जन्मदिन की बधाई।

करण जौहर : मेगा सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। रुतबा, जादू, मिलनसार और विनम्रता। जन्मदिन की बधाई!

अक्षय कुमार : हमेशा आपके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व का कायल रहा हूं, लेकिन आपके साथ काम करके मैं स्क्रीन के बाहर भी आपका बड़ा प्रशंसक बन गया। रजनीकांत सर हमेशा चमकते रहें।

साजिद खान : वह व्यक्ति जो उम्र को चुनौती दे रहा है। पीढ़ियों के लिए एक सच्ची प्रेरणा।

राकेश मेहरा : रजनीकांत - मेरी उमर भी आपको लग जाए- जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

तमन्ना भाटिया : जन्मदिन मुबारक हो, रजनी सर। साल का आने वाला समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो, ऐसी कामना करते हैं।

हुमा कुरैशी : हैप्पी थलाइवा डे! आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात है।

रितेश देशमुख : जन्मदिन मुबारक थलाइवा। एकमात्र केवल रजनीकांत सर। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

तमन्ना भाटिया : सबसे अद्भुत सुपरस्टार रजनीकांत सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 'लिंगा' देखने का बेशब्री भरा इंतजार।

रकुल प्रीत : महान सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई! यह वर्ष खूबसूरत रहे।

 

Tags: BOLLYWOOD , TOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD