Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

विराट कोहली , अनुष्का शर्मा ने इटली में शुरू की नई पारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ्लोरेंस (इटली) , 11 Dec 2017

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।"कोहली ने आगे लिखा, "हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।"विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में विराट अपने परिजनों और अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दूरी में दोनों फेरे के दौरान हंस रहे हैं। एक और तस्वीर साझा की गई है, जिसमें अनुष्का वरमाला के दौरान विराट के गले में माला डालने का प्रयास कर रही हैं लेकिन विराट के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाकर इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अनुष्का माला नहीं पहना पा रही हैं।

विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम का कमान सम्भाल रहे हैं।विराट और अनुष्का इटली से सीधे दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगे और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

 

Tags: Virat Kohli , BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD