Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

जम्मू एवं कश्मीर में रात भर हुई बारिश

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Dec 2017

जम्मू एवं कश्मीर में रात भर बारिश होने से शुष्क मौसम और शीतलहर की स्थिति खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले दो दिनों में और बारिश होने और साथ ही बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर घाटी दोनों क्षेत्रों में बारिश से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और राज्य में पखवाड़े भर से कायम शुष्क मौसम और शीत लहर में कमी आई है। उन्होंने कहा, "हम मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश होने और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बर्फबारी होने की उम्मीद कर रहे हैं।"मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी दोनों हो सकती है। 

राज्य भर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में सुधार देखने को मिला है। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे और कारगिल में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटरा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, बटोटे में 5.3 डिग्री, बनिहाल में 5.2 डिग्री, भदरवाह में 7.4 डिग्री और उधमपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD