Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

देश का पहला मिलट्री साहित्यक मेला सैन्य ताकत के साथ-साथ साहित्यक उत्कृष्टता को उजागर करते हुए शुरू हुआ

साहित्यक मेला नौजवानों को सेना में भविष्य बनाने के लिए उत्साहित करेगा -पंजाब के राज्यपाल और वित्त मंत्री द्वारा आशा व्यक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2017

देश का पहला मिलट्री साहित्यक मेला शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा इसका औपचारिक शुरुआत की घोषणा के साथ शुरू हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साहित्यक मेला जहां नौजवान पीढ़ी के लिए देश की समृद्ध और गौरवमयी सैन्य विरासत को जानने और पढऩे का प्रभावशाली मंच साबित होगा, वहीं नौजवानों के लिए देश के बहादुर और सशस्त्र बलों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।बड़ी संख्या में प्रसिद्ध सेना आधिकारियों, पूर्व सैनिकों, बुद्धिजीवियों, विद्वानों, लेखकों, पत्रकारों, जंगी संवाददाताओं, इतिहासकारों, कवियों, कलाकारों, शोधकत्र्ता और उद्योगपतियों द्वारा इस नवीन मंच पर अपने तजुर्बे और अंतरदृष्टि को साझा करने को पंजाब के राज्यपाल ने बच्चों विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को सेना आधिकारियों, कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और युद्ध माहिरों से बातचीत का उचित अवसर करार दिया।मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह जोकि पूर्व कैप्टन और प्रसिद्ध सेना इतिहासकार भी हैं, को यह साहित्यक मेला करवाने के लिए शुभकामनांए दी जिसने पंजाबियों की न झुकने वाली इच्छा शक्ति और देश के आज़ादी संघर्ष में बेमिसाल योगदान को उभारा है।उन्होंने कहा कि वर्षो से सृजित युद्ध कथाएं और हौसले, प्रतिष्ठा और बलिदान की कविताएं आज सुनने को मिलीं हैं। असीकनी और विपासा नदियों या आधुनिक चिनाब व रावी के बीच भारातस नामक कबीले के लोग निवास करते थे जिन्होंने विश्व की सबसे लम्बी युद्ध कला कविता रची और उसे महाभारत का नाम दिया और इसी से देश का नाम भारत पड़ा। इस धरती ने महान संतों, भक्तों, जंगी योद्धों और राजाओं को जन्म भी दिया। उन्होंने कहा कि बाद वाले समय में यह पंजाब ही था, जिसने 1947 के बाद देश की रक्षा के लिए लाखों लोगों की कुबार्नी दी।श्री बदनौर ने आगे कहा कि हौसला और साहस सभी कौमों का एक जैसा ही होता है क्योंकि वह सभी कौमें बहादुर और दृढ होती हैं। 

उन्होंने कहा कि युद्ध कला केवल लड़ाई का वृतांत ही नहीं होता बल्कि इसको रोकने के लिए भी होती है। श्रोताओं को सन त्सू की कहावत कि असली युद्ध कला वह होती है जहां युद्ध बिना लड़े  जीता जाये, सुना कर उन्होंने इस संबंधी स्पष्ट भी किया।श्री बदनौर ने देश का सब से बड़ा वीरता पुरुस्कार परमवीर चक्कर हासिल करने वाले तीन जीवित सैनिकों कैप्टन बाना सिंह, सूबेदार जोगिंद्र यादव और नायब सूबेदार संजय कुमार को सलाम और सम्मानित किया।वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब को देश की खडग़ भुजा होने का गौरव हासिल है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास देश के सब से बेहतरीन और बहुत ही माहिर और निपुण सैनिक और पूर्व सैनिक होने का गौरव है, जिन्होंने देश को अंदरूनी और बाहरी हमलों से अपनी असाधारण बहादुरी और निपुण युद्ध कला से बचाया है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सैन्य साहित्यक मेला नौजवानों को सेना में आने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें लम्बे समय के लिए राष्ट्र प्रेम और देश भक्ति की भावना प्रचंड करेगा।उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी नेतृत्व अधीन पंजाब शीघ्र ही अग्रणी सूबे के तौर पर उभरेगा और सर्वपक्षीय विकास, ख़ुशहाली और शांति का सूचक होगा।लैफ्टिनैंट जनरल सुरिन्दर सिंह, ए.वी.एस.एम., जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ़ पश्चिमी कमांड ने कहा कि यह साहित्यक मेला भविष्य में सैन्य अकादमीशियनों और माहिरों की बड़े स्तर पर शामिल करवा के नागरिकों को भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास के साथ रू -ब -रू करवाने के अलावा चल रही सैन्य गतिविधियों से संबंध करवा कर उनके मनों में भारतीय सेना संबंधी पाई जाती गलत धारणाओं को दूर करने का स्रोत भी बनेगा। उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि देश के लोगों को देश की सैन्य ताकत और तैयारी से अवगत् करवाया जाये।उद्घाटनी सैशन की कार्यवाही लैफि. जनरल टी.एस. शेरगिल, सीनियर सलाहकार मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा चलाई गई।यह सैन्य साहित्यक मेला पंजाब सरकार, चण्डीगढ़ प्रशासन और भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड द्वारा सांझे तौर पर करवाया गया है। 

 

Tags: Manpreet Singh Badal , VP Singh Badnore , Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD