Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

राम नाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को प्रेजिडेंट कलर भेंट किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2017

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को प्रेजिडेंट कलर भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सुमद्री हित सीधे तौर पर भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा एवं लोगों की भलाई से जुड़े हुए हैं। 90 प्रतिशत से अधिक भारतीय व्यापार (वॉल्यूम के मुताबिक) समुद्री मार्ग के जरिए किया जाता है। इससे न सिर्फ राष्ट्र की सुरक्षा में बल्कि राष्ट्र निर्माण  में भी भारतीय नौसेना की भूमिका काफी बढ़ जाती है। समद्री शक्ति के मामले में नौसेना भारत की एक प्रमुख ताकत है। सैन्य और नागरिकों दोनों तरह के समुद्री हितों के देख-रेख की जिम्मेदारी नौसेना पर ही है।  राष्ट्रपति ने कहा कि समंदर को भारतीय नौसेना की पराक्रमी पनडुब्बियों से बेहतर और कौन जानता है जो कि लहरों के बीच अपनी नावों का संचालन करते हैं और अपने चुनौतिपूर्ण कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। सभी अपने पेशेवर जिम्मेदारी जोखिम के बीच बहुत कौशल के साथ पूरा करते हैं। राष्ट्र को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनके योगदान के लिए देश उनकी प्रशंसा करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा ने शांति और युद्ध में राष्ट्र के प्रति जो असाधारण सेवा की है, उसके लिए उसे कलर्स भेंट किया गया है। उन्होंने पनडुब्बी शाखा को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा के उन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

 

Tags: Ram Nath Kovind , MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD