Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

'कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथ से अलग कर सकता है खेल'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2017

सुरक्षा बलों पर पथराव करते हुए वायरल हुई फोटो पर विवादों में घिरी एक महिला फुटबाल खिलाड़ी का कहना है कि खेलों के माध्यम से कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथ से दूर किया जा सकता है। 23 वर्षीय अफशान आशिक की सुरक्षा बलों पर पथराव करते खींची गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उन्हें पत्थर फेंकने वाली महिला करार दिया गया। अफशान ने कहा कि कश्मीर के युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेलों की सुविधाओं को बेहतर करने से राज्य में काफी अंतर आएगा। इस राज्य में 65 प्रतिशत आबादी वाले लोग 30 साल से कम उम्र के हैं। फुटबाल खिलाड़ी चाहते हैं कि युवा कश्मीरी अधिक से अधिक खेलों से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढे।कश्मीर के युवाओं पर एक ओर क्रिकेट खिलाड़ी परवेज रसूल, मुक्केबाज तजामुल इस्लाम, बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम और दूसरी ओर आतंकवादी जाकिर मुसा और मारे गए कमांडर बुरहान वानी के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर अफशान ने कहा कि इन प्रभावों में सकारात्मकता को ढूंढने की मुश्किल से केवल खेल ही उभार सकते हैं। राजधानी दिल्ली के दौरे पर आईं अफशान ने आईएएनएश से कहा, "कश्मीर में अच्छी प्रतिभाएं हैं। अगर इन्हें खेलों की ओर प्रेरित किया जाता है, तो अच्छा होगा। इससे हमारी समस्याएं सुलझ सकती हैं। इस प्रकार से हमारा राज्य अच्छे खिलाड़ियों के लिए जाना जाएगा।"पत्थर फेंकने वाली महिला से फुटबाल खिलाड़ी बनने के सफर के बारे में अफशान ने कहा कि वह ऐसे काम नहीं करती हैं, लेकिन एक पुलिस कर्मी द्वारा उनके तथा उनकी महिला साथी के साथ किए गए गलत व्यवहार के कारण वह ऐसा करने पर मजबूर हो गईं थीं। अफशान ने कहा, "मैंने दूसरी लड़कियों के साथ मिलकर पुलिस वालों पर पत्थर फेंके और मुझे इस पर कोई पछतावा नहीं है।

"उन्होंने कहा, "हम कुछ लड़कियों का एक समूह साथ मिलकर जा रहे थे, जब पुलिस कर्मियों ने हमें प्रदर्शकारी समझने की गलती की। मैनें उन्हें बताया कि हम खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने हमें अपशब्द कहने शुरू कर दिए और हम में से एक को थप्पड़ भी मारा। इससे हम अपना धीरज खो बैठे और हमने इसका जवाब दिया।"अफशान ने कहा कि वहां कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, जो महिलाओं से बात करे। लड़कियों को यह पता होना चाहिए कि वे कमजोर नहीं हैं और इसलिए, उन्होंने इसका विरोध करते हुए पत्थर फेंका। अफशान ने 22 सदस्यीय महिला फुटबाल टीम के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लड़कियां अब आगे बढ़कर अपनी साथियों के लिए एक उदाहरण खड़ा कर रही हैं। अफशान ने एक फुटबाल क्लब का निर्माण किया, जिसने उनके राज्य में महिालाओं के जीवन को सुधारने में अहम भूमिका निभाई। लिंगभेद के खिलाफ अफशान की प्रेराणात्मक कहानी का सफर इतना आसान भी नहीं था। उनके परिवार तथा समाज में कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने उन्हें बार-बार यह बताकर कमजोर करने की कोशिश की कि वह एक लड़की हैं और खेल केवल लड़कों के लिए होता है। अफशान ने कहा, "मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की। मैंने उन्हें बताया कि मेरी रुचि पढ़ाई के बजाए खेलों में है।"अफशान ने शुरुआत क्रिकेट से की थी, लेकिन वह इसमें आगे नहीं बढ़ पाई। राज्य की महिला क्रिकेट टीम में उन्हें प्रवेश नहीं मिला। हालांकि, इससे हार न मानते हुए उन्होंने फुटबाल को अपना करियर बनाया और पिछले पांच साल से फुटबाल खेल रही हैं। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD