Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

लालू प्रसाद ने किया कटाक्ष, 'कहां है विकासवा, कोई ढूंढ कर लाओ रे'

लालू प्रसाद
लालू प्रसाद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 07 Dec 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात 'विकास मॉडल' को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई तो विकास को ढूंढ़ कर ले आओ। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "कहां है विकासवा। कोई ढूंढ कर लाओ रे।"एक अन्य ट्वीट में राजद नेता ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए लिखा, "बिहार चुनाव में ई लोग 'गाय' और 'पाकिस्तान' को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दो को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।"उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तत्कालीन राजद, कांग्रेस और जनता दल (युनाईटेड) के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह दीगर बात है कि कुछ महीने बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर राज्य में एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD