Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

दिल्ली टेस्ट : शिखर धवन ने अर्धशतक के साथ मनाया जन्मदिन, भारत को 355 रनों की बढ़त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2017

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने जन्मदिन का जश्न फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को बेहतरीन अर्धशतक के साथ मनाया और 67 रनों की पारी खेल भारत को श्रीलंका के खिलाफ 355 रनों की विशाल बढ़त दिलाने में मदद की। भारत ने चौथे दिन चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमश: 25 और 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी और श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर ही सीमित कर दिया था।धवन ने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। पुजारा दुर्भाग्यशाली रहे और अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए। उन्हें 49 के निजी स्कोर पर धनंजय डी सिल्वा ने स्लिप पर एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराया।पुजारा ने हालांकि, इस पारी में तेज खेल दिखाया। वह धवन से भी तेज खेल रहे थे। उन्होंने 66 गेंदों में पांच चौके लगाए, जबिक अर्धशतक पूरा करने तक धवन ने सिर्फ तीन चौके मारे थे। 50 रन पूरा करने के बाद धवन ने तेज खेल दिखाया और इसी प्रयास में लक्षण संदाकन की गेंद को निकल कर मारने के प्रयास में चूक गए और निरोशन डिकवेला ने उन्हें स्टम्प कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 97 गेंदें खेलीं और पांच चौकों के साथ एक छक्का लगाया। 

उनसे पहले भारत ने मुरली विजय (9) और अंजिक्य रहाणे (10) के रूप में दो विकेट खोए थे। लकमल ने भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विजय को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को दो बार अंपायर ने आउट दे दिया था, लेकिन वह रिव्यू के कारण बच गए। हालांकि रहाणे इन दो जीवनदानों का फायदा नहीं उठा सके और ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने प्रयास में लोंग ऑन पर लक्षण संदाकान के हाथों लपके गए। श्रीलंकाई टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी एक बार फिर चौथे दिन फील्डिंग के दौरान मास्क पहन कर उतरे थे। लकमल ने इसी दौरान मैदान पर उल्टी की थी जिसके बाद उन्होंने छठे ओवर में मैदान से बाहर जाना पड़ा, हालांकि उन्होंने 10वें ओवर में वापसी की।मेहमान टीम ने चौथे दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ की थी। भारत को उसे ऑल आउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, जिसे ईशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में उसकी झोली में डाला।ईशांत ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को अपना जन्मदिन मना रहे धवन के हाथों थर्डमैन पर कैच कराया। मेहमान टीम की तरफ से चंडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए। 

यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। चंडीमल ने तीसरे दिन का अंत 147 रनों के साथ किया था। चंडीमल ने अपनी पारी में 361 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का लगाया। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रनों की पारी खेली। वह तीसरे दिन श्रीलंका के दिन के पहले और कुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए थे। मैथ्यूज और चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका संकट से उबारा था। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकार्ड दोहरे शतक, विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था। इसी से परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD