Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा ने की पटियाला नगर निगम में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2017

भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश चुनाव समिति की एक बैठक आज देर शाम भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सबसे पहले पटियाला पर विचार किया गया व पटियाला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजिन्द्र भंडारी, कमल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत ङ्क्षसह ग्रेवाल, महासचिव केवल कुमार, जीवन गुप्ता, सचिव विनीत जोशी व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जयसवाल मौजूद थी।प्रदेश चुनाव समिति के निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अपने हिस्से के 18 वार्डों में से 14 वार्डों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है, जिसमें वार्ड नंबर 1 से राज कुमारी, वार्ड नंबर 6 से नीरज शर्मा, वार्ड 10 से अरूण दीप शैली, वार्ड नंबर 19 से मधू फुल्लारा, वार्ड नंबर 22 से मनप्रीत कौर, वार्ड नंबर 27 से पायल मोदगिल, वार्ड नंबर 28 से हरिन्द्र कोहली, वार्ड नंबर 32 से जगदीश राय चौधरी, वार्ड नंबर 33 से किरण शर्मा, वार्ड नंबर 39 से शिंदर कौर, वार्ड नंबर 40 से राजकुमार गिल, वार्ड नंबर 41 से सीमा शर्मा, वार्ड नंबर 43 से मंजू बाला, वार्ड नंबर 45 से लता अग्रवाल वार्ड नंबर 49 से सपना जिंदल को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। जोशी ने बताया कि बाकी बचे वार्ड नंबर 7,44 व 47 में प्रत्याशियों की सूची कल जारी की जाएगी। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD