Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

आईएसएल-4 : दिल्ली की लगातार दूसरी हार, नार्थईस्ट की पहली जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2017

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में दिल्ली डायनामोज को शनिवार को लगातार दूसरी हार मिली है। उसे उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नार्थईस्ट युनाइटेड ने 2-0 से मात दी। यह नार्थईस्ट की इस सीजन की पहली जीत है। इस जीत के बाद नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम 10 टीमों की अंकतालिका में आखिरी स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है।इस मैच में तीन अंक हासिल करते हुए नार्थईस्ट के अब चार अंक हो गए हैं। उसका पहला मैच गुवाहाटी में जमशेदपुर एफसी के साथ गोलरहित ड्रॉ रहा था। वहीं दूसरे मैच में उसे चेन्नयन एफसी ने अपने घर में 3-0 से मात दी थी। दिल्ली ने हालांकि चौथे सीजन की शुरुआत एफसी पुणे सिटी को उसके घर में 3-2 से मात देकर की थी, लेकिन इसके बाद वह अपने विजयी क्रम का जारी नहीं रख पाई थी। दूसरे मैच में बेंगलुरू ने उसे अपने घर में 4-1 से हराया था। यह दिल्ली का इस सीजन की तीसरा मैच था।मेहमान टीम शुरू से ही मेजबानों पर हावी रही। उसने पांचवें मिनट में कॉर्नर हासिल कर लिया। मार्सिहो ने कॉर्नर लिया। उन्होंने छोटा पास खेलने की चाल चली जो असफल साबित हुई।चार मिनट बाद ही दिल्ली के क्रजेरियो ने मौका बनाया, लेकिन वह अपने शॉट को निशाने पर नहीं लगा सके। दोनों टीमें आक्रामक खेल खेल रही थीं। दिल्ली ने इस मैच में अपनी खेलने की रणनीति में बदलाव किया था और इस मैच में वह अच्छे पास दे रही थी।हालांकि मेजबान टीम मैच का पहला गोल करने में कामयाब रही। उसके लिए यह गोल 17वें मिनट में मार्सिहो ने हालिचरण नार्जरी के पास पर किया। नार्जरी ने दिल्ली के एक खिलाड़ी को छकाते हुए गेंद मार्सिहो को दी जिन्होंने अपने बाएं पैर का उपयोग करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 

नार्थईस्ट द्वारा मैच का पहला गोल करने के बाद दिल्ली की टीम दबाव में आ गई थी और गलतियों पर गलतियां करे जा रही थी। ऐसी ही गलती उसके गोलकीपर अल्बिनो गोमेस ने की जिसपर डेनिलो लोपेज ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। गोमेस गेंद को क्लीयर करने के प्रयास में कमजोर किक लगा बैठे जिससे गेंद वहीं रह गई और लोपेज ने खाली पड़े गोल में गेंद को डाल नार्थईस्ट को 2-0 से आगे कर दिया। एक तरीके से दिल्ली ने यह गोल नार्थईस्ट को मुफ्त में दिया था। यहां से दिल्ली और दबाव में आ गई। वहीं नार्थईस्ट के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने भी दिल्ली की मुसीबतों को बढ़ा दिया और उनसे गोल करने के मौके छीन लिए थे। 33वें मिनट में जेरोने लुमु के प्रयास को उनके सामने आकर उनकी किक को ब्लॉक करते हुए रोक दिया। 42वें मिनट में उन्होंने एक बार फिर दिल्ली को गोल दागने से रोक दिया।पहले हाफ के अंत में दिल्ली के स्टार कालू उचे ने कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।पहले हाफ के अंत में बैकफुट पर दिखी दिल्ली दूसरे हाफ में सकारात्मक खेल रही थी साथ ही उसके खेल में धैर्य दिखाई दे रहा था। उसके खिलाड़ी किसी तरह की हड़बड़ी में नहीं थे। दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें मौक नहीं बना पाई और पहले हाफ के आक्रामक खेल की जगह शांत खेल खेल रही थीं। इसी बीच 62वें मिनट में दिल्ली ने बदलाव किया और स्टार खिलाड़ी उचे के स्थान पर इडू मोया आए।69वें मिनट में दिल्ली ने एक मौका बनाया, लेकिन टीपी रेहनेश ने उसे रोक लिया। परेशान हो रही दिल्ली ने 74वें मिनट में मार्सिहो के स्थान पर लालरिंडके राल्ते को उतारा। अंत में हालांकि दिल्ली ने नार्थईस्ट पर दबाव तो बनाए रखा, लेकिन मेहमान टीम की रक्षापंक्ति ने उसे गोल नहीं करने दिया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD