Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

मैं लोगों के लिए संगीत बनाता हूं : अर्जुन कानूनगो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

'बाकी बातें पीने के बाद' और 'फुरसत' जैसे गीतों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले गायक अर्जुन कानूनगो का कहना है कि ज्यादतर संगीत वह लोगों के लिए बनाते हैं और चाहते हैं कि लोग उनके संगीत का आनंद लें। अर्जुन से पूछा गया कि यह साल खत्म होने वाला ही है, तो ऐसे में अपने नए गीत 'गल्लां टिप्सियां' को क्या उन्होंने पार्टी मूड को ध्यान में रखकर रिलीज किया है? इस पर अर्जुन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "यह सब समय की बात है। मैं लोगों के लिए संगीत बनाता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मेरे संगीत का आनंद लें, इसलिए मैं यह समझने की कोशिश करता हूं कि दर्शकों के लिए क्या काम करेगा। यह मेरे खुद का भी हिस्सा है, लेकिन ज्यादातर दर्शकों का है। मुझे लगता है कि इस समय सभी पार्टी के मूड में हैं। नवंबर-दिसंबर ऐसा समय होता है, जब हर कोई पार्टी संगीत सुनता है, इसलिए मैंने सोचा कि गाने को रिलीज करने का यह अच्छा समय है।" 

इस हफ्ते की शुरुआत में रिलीज हुए उनेक गीत को यूट्यूब पर अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। उनके अन्य गीतों ने भी धूम मचाया है। यह पूछे जाने पर कि दर्शकों को हर बार क्या पसंद आता है, तो उन्होंने कहा, "दर्शक अच्छा संगीत सुनना चाहते हैं। आपके एक अच्छे शख्स की जरूरत होती है जो आप पर विश्वास करता है और मैं खुशकिस्मत हूं कि ढेर सारे लोग मुझ पर विश्वास करते हैं और रेडियो स्टेशन व चैनलों सहित मेरे संगीत का प्रचार करते हैं।"उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बॉलीवुड संगीत के लिए नहीं जाने जाएंगे, बल्कि पूरी दुनिया में अपने पॉप संगीत के लिए भी जाने जाएंगे, हमारे पास पॉप स्टार्स हैं, इसलिए भारत ज्यादा दूर नहीं है। अर्जुन द्वारा संगीतबद्ध व गाया गीत 'गल्लां टिप्सियां' मौज-मस्ती से भरपूर गाना है। 

वह अपने फास्ट गीतों में न्यूयॉर्क में फिल्माए गए इस गीत को बेहद खास मानते हैं। उन्होंने बताया कि इस गीत पर उन्होंने पेरिस के एक संगीतकार केविन के साथ काम किया है और उन्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। अर्जुन जल्द ही गायिका नेहा कक्कड़ के साथ एक गीत रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों के साथ काम करना पसंद है और वह ऋषि रिच और इश्क बेक्टर के साथ भी काम कर रहे हैं। एल्बम लाने के बारे में पूछ ेजाने पर उन्होंने कहा कि शायद अगले साल तक ऐसा संभव हो फिलहाल वह एक गीत रिलीज करके ही खुश हैं। अर्जुन ने कहा कि वह अभिनय भी करना पसंद करेंगे, लेकिन कम से कम अगले छह महीने तक अपने संगीत करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह वेब शो या फिल्म करते हैं तो दो-तीन महीने लग जाएंगे और फिलहाल वह इतना समय नहीं दे सकतें। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD