Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

नाविका सागर परिक्रमा – तरिणी लाइटेलटन पहुंचा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाइटेलटन , 29 Nov 2017

संसार के परिक्रमा के लिए निकला आईएनएस तरिणी जहाज आज न्यूजीलैंड के लाइटेलटन बंदरगाह पहुंच गया है। विश्व में पहली बार महिलाओं का क्रू पूर्ण संसार की परिक्रमा के लिए निकला है। इस जहाज का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। इसके अन्य चालक दल सदस्यों ने लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल और पी. स्वाति एवं लेफ्टिनेंट एस. विजयादेवी, बी. ऐश्वर्या व पायल गुप्ता है।माननीय रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 10 सितंबर 2017 को आईएनएस तरिणी को गोवा से झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए रवाना किया था। इस जहाज ने अब तक गोवा से 7800 समुद्री मील की दूरी तय की है। 25 सितंबर,2017 को इसने भूमध्यरेखा और 9 नवंबर, 2017 को केप ल्यूविन को पार किया था।देश में ही निर्मित आईएनएसवी तरिणी 45 फुट लंबा जहाज है। इसी वर्ष भारतीय नौसेना में इसको शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में इसे मेक-इन-इंडिया पहल के तौर पर दर्शाया गया है।इस परिक्रमा के अभियान का नाम नाविका सागर परिक्रमा इसलिए रखा गया है, ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण करके उनकी संपूर्ण ऊर्जा का और संभावनाओं का लाभ उठाया जा सके। इसका उद्देश्य विश्व के धरातल पर नारी शक्ति को प्रदर्शित करना भी है। 

सामाजिक सोच में क्रांतिकारी बदलाव और महिलाओं की ओर लोगों के नज़रिए में बदलाव लाना भी इस यात्रा का उद्देश्य है। चुनौतीपूर्ण स्थितियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके समाज में परिवर्तन लाना इस यात्रा का एक महती उद्देश्य है।यह जहाज संसार की परिक्रमा करके अप्रैल, 2018 को वापस गोवा लौटेगा। अभियान में पांच चरणों में यह दूरी तय की जाएगी। इन चार बंदरगाहों पर इसका पड़ाव होगा- फ्रीमेंटल (ऑस्ट्रेलिया), लाइटेलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टेनले (फॉकलैंड) और केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)। वर्तमान में इस जहाज ने दो चरणों की यात्रा पूरी कर ली है। इसका पहला पड़ाव अक्टूबर में फ्रीमेंटल (ऑस्ट्रेलिया) में था।सभी महिला सदस्यों का यह चालक दल मौसम विज्ञान, समुद्री और लहरों का डाटा दैनिक रूप से एकत्रित कर रहा है, ताकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारत में मौसम की जानकारी की पूर्व सूचना सही दी जा सके। क्रू सदस्य गहरे समुद्र में प्रदूषण की निगरानी करके जानकारी इक्ट्ठा कर रहे हैं। लोगों के बीच समुद्री रोमांच की भावना को बढ़ाने के लिए क्रू सदस्य अपने पड़ाव के दौरान वहां के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हैं। सदस्य दल समुद्री यात्रा और रोमांच के अनुभवों के बारे में बच्चों के साथ विशेष रूप से बातचीत करते हैं, ताकि उनमें इस भावना का संचार हो सके।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD