मिस वल्र्ड 2017 प्रतियोगिता में शनिवार को 21 वर्षीय मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को ब्यूटी विद ए पर्पस खिताब के लिए चार अन्य प्रतियोगियों के साथ चुना गया। मानुषी के साथ ही अन्य चार विजेताओं को खिताब के लिए चुना गया। खिताब की अन्य विजेता दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की प्रतियोगी रहीं।हरियाणा की मॉडल मिस वल्र्ड के ताज के करीब पहुंच गई हैं क्योंकि उन्होंने सीधे शीर्ष 40 से 15 में प्रवेश कर लिया है।मिस वल्र्ड 2017 यहां सान्या सिटी एरिना में आयोजित किया जा रहा है।दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।मिस वल्र्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी।इस समारोह में अब तक गायक जिजी, मेगन यंग के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। समारोह की मेजबानी एंजेला चाउ कर रही हैं।