Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल

 

महिला हॉकी : राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय टीम की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2017

हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह टीम अब बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में प्रशिक्षण लेगी। इस राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत 26 नवम्बर से हो रही है। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अब महिला टीम 23 दिसम्बर तक राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण लेगी। हाल ही में चीन को फाइनल में हराकर महिला टीम ने एशिया कप-2017 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा था। इस खिताबी जीत से टीम ने न केवल अगले साल लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप-2018 में प्रवेश हासिल किया था, बल्कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों में अपनी जगह बनाई। इस रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम 10वें स्थान पर है। कोच हरेंद्र का मानना है कि टीम केवल एशिया कप खिताब की उपलब्धि तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। उन्होंने कहा, "भारतीय हॉकी के लिए 2018 बहुत अहम साल है। हमने एशिया कप में अपने अच्छे प्रदर्शन से विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाई, लेकिन हमारे लिए राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्वकप अहम टूर्नामेंट हैं। इस कारण, इस प्रशिक्षण सत्र में हम टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने पर जोर देंगे।"

महिला हॉकी टीम :-

गोलकीपर : सविता, राजानी एतिमार्पु, स्वाति

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, पी. सुशीला चानू, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, हनियालुम लाल रुआत फैली, नवदीप कौर, रश्मिता मिंज, नीलू दादिया

मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, दीपिका, करिश्मा यादव, रेणुका यादव, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता, एम. लिलि चानू, नीलांजली राय

फॉरवर्ड : रानी, वंदना कटारिया, प्रीति दूबे, रीना खोक्कर, अनुपा बार्ला, सोनिका, लालरेमसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD