Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में माहौल भाजपा के खिलाफ : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 24 Nov 2017

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यस्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों के खिलाफ माहौल है। कार्यकर्ता जुट जाएं, तो बसपा भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित पार्टी के सम्मेलन में मायावती ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकारों से दोनों राज्यों की जनता त्रस्त हो चुकी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सर्वसमाज तक अपना संदेश पहुंचाएं, ऐसा करने में सफल रहे तो दोनों राज्यों की सरकारें हम उखाड़ फेंकेंगे और बसपा की सरकार बनाएंगे।"उन्होंने भाजपा द्वारा राममंदिर निर्माण को फिर हवा दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, "अयोध्या में राम मंदिर बनने से दलितों को कोई फायदा नहीं होने वाला। भाजपा इस मुद्दे के जरिए दोबारा सत्ता में आना चाहती है, मगर बसपा उसे ऐसा नहीं करने देगी।"

मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी करके उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल की है। इन दिनों देश के हालात आपातकाल से भी बुरे हैं।बसपा प्रमुख ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने सरकार की योजनाएं वंचित वर्ग तक नहीं पहुंचने दिया। इतना ही नहीं, इन दोनों दलों का मकसद हमेशा बसपा को रोकने का रहा है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ व ओड़िशा के भी कार्यकर्ता पहुंचे। राज्य में बसपा के वर्तमान में चार विधायक हैं। बसपा ने राज्य में अपनी ताकत और बढ़ाने के मकसद से यह सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD