Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा

 

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान जारी, योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Nov 2017

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पहले चरण के तहत उप्र के 24 जिलों में मतदान हो रहा है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के मद्देनजर मंगलवार की शाम से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला और कहा कि विपक्ष किसी भी कीमत पर नहीं जीत पाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत से आएगी।सभी 24 जिलों में बुधवार सुबह 7.30 बजे ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। बदायूं में भारी संख्या में सुबह से ही वोट डालने के लिए भीड़ जुटी हुई है। पुरुषों व महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोग मतदान करने के इंतजार में खड़े हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह से ही पुलिस बल तैनात है और तलाशी के बाद वोटरों को मतदान कक्ष में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

इस चरण में राज्य के 24 जिलों श्यामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और नक्सलवाद से प्रभावित सोनभद्र जिले में मतदान जारी है।पहले चरण में सबसे दिलचस्प चुनाव अयोध्या नगर निगम का माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेयर पद के लिए किन्नर गुलशन बिंदु चुनावी मैदान में हैं। किन्नर के चुनाव लड़ने की वजह से अयोध्या का चुनाव लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अयोध्या में पहली बार मेयर और पार्षदों का चुनाव होगा क्योंकि अयोध्या को हाल ही में नगर निगम बनाया गया है।

 

Tags: Election Special , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD