Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बिहार के मुजफ्फरपुर में पहली 'बाल समाचार सेवा' शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरपुर (बिहार) , 14 Nov 2017

'बाल दिवस' के मौके पर मंगलवार को बिहार में मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के जारंग उच्च विद्यालय में बच्चों की पहली समाचार सेवा (स्क्रैपी न्यूज सर्विस) की शुरुआत हुई। भारत में बच्चों की यह पहली समाचार सेवा बताई जा रही है। राज्य में 20 अलग-अलग न्यूज रूम स्थापित किए गए हैं। मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के अनुमंडल अधिकारी सुशील कुमार ने इस समाचार सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि चिल्ड्रेंस स्क्रैपी न्यूज सर्विस बच्चों के सर्वागीण विकास में मददगार होगा। उन्होंने कहा, "बच्चों में इस बात की भी समझ बढ़ेगी कि किस तरह बेकार सामानों को भी उपयोगी बनाया जा सकता है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने हुनर से नई वस्तुएं बना सकेंगे।" उन्होंने स्वयंसेवी संस्था 'गोइंग टू स्कूल' के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'स्क्रैपी किड्स' मंच के तहत इस सर्विस को सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर लॉन्च करने के लिए सांकेतिक तौर पर बाल दिवस का चयन किया गया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

चिल्ड्रेंस स्क्रैपी न्यूज सर्विस के उद्घाटन के मौके पर दो कार्यक्रमों स्क्रैपी रेस और ग्रुप डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान चिल्ड्रेंस स्क्रैपी न्यूज सर्विस के लिए दिल्ली से आए नितिन उपाध्याय, मिथुन कुमार, राजीव रस्तोगी, आदित्य गोयल, मिलन तिवारी और सरत चंद्रा (पटना) के साथ मुजफ्फरपुर के विकास धीर, रितेश कुमार, हेमंत कुमार, चंदा कुमारी, पिंकी कुमारी, सरोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। नितिन ने इस मौके पर बताया कि इस सर्विस के लिए राज्य के तिरहुत क्षेत्र के मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिले सहित बिहार में बीस अलग-अलग न्यूज रूम स्थापित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि चिल्ड्रेंस स्क्रैपी न्यूज सर्विस के लिए ये सारे न्यूज रूम पूरी तरह से बेकार की चीजों से बनाए गए हैं। इस अस्थायी स्क्रैपी न्यूज सर्विस और न्यूज-टॉक-गेम शो को बच्चों के लिए और बच्चों के द्वारा तैयार किया गया है। 

ये सर्विस भारत की सबसे बड़ी समस्याओं को 'डिजाइन थिंकिंग' और 'स्क्रैपी कौशल' से हल करने का रास्ता सुझाएगा। इसके मद्देनजर मुजफ्फरपुर के न्यूजरूम के लिए अभिनव और दिलचस्प गतिविधियों की एक लिस्ट तैयार की गई है।उन्होंने आगे कहा कि 'स्क्रैपी हीरोज' ने स्थानीय उद्यमियों जैसे मधुमक्खी पालकों, महिला ई-रिक्शा चालकों, महिला मुक्केबाजी चैंपियनों, यातायात महिला पुलिस, जैविक किसानों के साथ ही ग्रांड पैरेंट्स (दादा-दादी) के इंटरव्यू पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके अलावा 'स्क्रैपी डिबेट्स' में स्क्रैपी किड एंकर्स ने स्थानीय मेहमानों को न्यूज रूम में सही मुद्दों पर चर्चा करने और समस्याओं के सामूहिक समाधान ढूंढने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ललन प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD